शाहरुख खान का परिवार इन दिनों अपने सबसे मुश्किल समय का सामना कर रहा है। अभिनेता का बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद है। ऐसे में शाहरुख खान अपने बेटे को जेल से बाहर लाने के लिए अपनी लीगल टीम के साथ दिन-रात लगे हुए हैं। 14 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में कई घंटे तक सुनवाई चली, जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित कर दिया। अब अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर को सुनवाई करेगी।
शाहरुख खान के वकील और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के बीच ये कानूनी लड़ाई लंबी हो गई है, जिस वजह से शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बेटे आर्यन के लिए काफी ज्यादा चिंतित हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के एक पारिवारिक मित्र ने ‘इंडिया टुडे’ को बताया है कि, शाहरुख और गौरी दोनों ही दिन-ब-दिन बेहद चिंतित होते जा रहे हैं।