फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: फिलिस्तीन के समर्थन में उतरीं गौहर खान, इन इस्राइली उत्पादों के बहिष्कार का आग्रह

Thu, 20 May 2021 10:14 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, फिलिस्तीनी संगठन हमास और यरूशलम के बीच हिंसा ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया था। दोनों ओर से लगातार हुए हमलों से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस भयावह मुद्दे पर कई फिल्मी सितारों समेत हॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी राय रखी थी। कंगना रणौत समेत गैल गैडोट, इरफान पठान सभी ने बेबाकी से इस मुद्दे पर टिप्पणी की थी। वहीं अब गौहर खान ने भी इसपर अपनी बात रखी है। गौहर खान खुलकर फिलीस्तीन के समर्थन में उतर आई हैं और इस्रायल से संबंधित उत्पादों को बहिष्कार करने की बात कह रही हैं। इसके साथ ही गौहर ने कुछ उत्पादों और उनकी कंपनी के नाम भी साझा किए हैं। बता दें कि गौहर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सारी बातें खुलकर सामने रखी हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में स्पष्ट तौर पर लिखा है, 'अगर आप फिलिस्तीन पर हुए अत्याचारों के लिए दिल से दुखी हैं तो इन चीजों का बहिष्कार करें।'
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram
इसके साथ-साथ उन्होंने इस्रायल बेस्ड प्रोडक्ट्स जिसमें नेस्टी, नेस्कैफे, विटेल, श्रेडीज, लॉरियल, किटकैट, एरो, लायन, क्वालिटी स्ट्रीट, मिल्कीबार, स्मार्टीज, फेलिक्स (कैट फूड) आदि को बॉयकॉट करने की सलाह दी है। और अधिक से अधिक लोगों तक इस सूची को शेयर करने को भी कहा है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, '#I Support Palestine'

4 of 5
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram
इससे पहले भी गौहर खान चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने अपने पति जैद दरबार संग एक वीडियो साझा की थी। इस वीडियो में गौहर जैद के पैरों पर लेटीं नजर आ रहीं थीं। एक तरफ जहां यूजर्स ने उनकी वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया था तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर दिया था। लोगों का कहना था कि 'इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram
इसपर गौहर खान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, 'नहीं इसे दोस्ती, प्यार, साथ और आराम कहते हैं। इस्लाम में औरतों को ना पुरुष से ऊपर बताया गया है और ना ही नीचे बल्कि वो पुरुष के बराबर होती हैं जिससे वो उसके दिल के करीब रह सकें। कुछ बोलने से पहले सीखो'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें