महाराष्ट्र सहित आज से पूरे देश में गणेश उत्सव शुरू हो गया है। महीनों से सज रहे पंडाल में आज से गणेशजी विराजमान हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा में भी गणेश उत्सव को कई फिल्मों में दिखाया गया है। और, गणेश पर फिल्माया गए गीत फिल्म के एक टर्निंग पॉइंट साबित हुए हैं। आइए जानते हैं गणपति के वे 10 मशहूर गाने जो मंगलवार की सुबह से ही मुंबई के गलियों और नुक्कड़ों में खूब बज रहे हैं।
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में 'सुनो गणपति बाप्पा मोरया' गीत वरुण धवन पर ही फिल्माया गया है। यह गीत थोड़ा मॉर्डन धुन पर है। इस गीत के माध्यम से वरुण धवन भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं कि उनके दुखों को हर लें। इस गीत को अमित मिश्रा ने गाया है और दानिश साबरी के लिखे इस गीत को संगीतकार साजिद -वाजिद ने संगीतबद्ध किया था। इस फिल्म में वरुण धवन दोहरी भूमिका में नजर आए थे। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
3 of 11
शम्भू सुताय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शम्भू सुताय (एबीसीडी)
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एबीसीडी' का शम्भू सुताय गाना पूरी तरह से ऊर्जा और भक्ति से भर देता है। फिल्म में यह गीत प्रभु देवा, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के स्ट्रीट डांसर्स पर फिल्माया गया है। फिल्म में गणेश जी की झांकी दिखाई गई है जिसमें जिसमें मुंबई की बस्ती में रहने वाले कुछ डांसर्स कॉम्पिटीशन जीतने के लिए गणपति बप्पा के गाने पर डांस करते हैं।सचिन जिगर के संगीत निर्देशन में इस गीत को शंकर महादेवन और विशाल दलवानी ने गाया है और इस गीत को मयूर पूरी ने लिखा है। यह फिल्म 8 फरवरी 2013 को रिलीज हुई थी।
4 of 11
देवा श्री गणेशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा श्री गणेशा (अग्निपथ)
अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में 'देवा श्री गणेशा' दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई है। फिल्म में यह गीत ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में इस गाने का फिल्मांकन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने बहुत ही खूबसूरती के साथ किया गया है। इस गीत को संगीत निर्देशक अजय - अतुल ने खुद ही गया है। इस गीत की रचना अमिताभ भट्टाचार्य ने की है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जनवरी 2012 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
जलवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जलवा (वॉन्टेड)
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉन्टेड' गणेश जी का गाना सलमान खान, अनिल कपूर, गोविंदा, प्रभुदेवा और आशिया तकिया पर फिल्माया गया था। इस गीत को वाजिद ने गाया था। जलीस शेरवानी के लिखे इस गीत को संगीतबद्ध संगीतकार साजिद -वाजिद ने किया था। इस गीत मॉर्डन धुन पर हैं। इस गाने के जरिए सलमान खान के किरदार को प्रभावशाली बताया गया है। गणेशोत्सव के मौके पर आज भी इस गाने पर लोग जमकर नाचते हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2009 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 11
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा (डॉन)
हिंदी सिनेमा के मेगा महानायक अमिताभ बच्चन की साल 1978 में फिल्म 'डॉन' के रीमेक ने शाहरुख खान पर बहुत ही खूबसूरत गणेश विदाई का सांग फिल्माया गया है। इस फिल्म में गणेश विसर्जन के दौरान शाहरुख खान पर 'मोरिया रे ... तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा' फिल्माया गया है। इस गीत को शंकर महादेवन ने गाया है, जावेद अख्तर के लिखे इस गीत को शंकर -एहसान - लॉय ने संगीतबद्ध किया है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्टूबर 2006 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
7 of 11
सिन्दूर लाल चढ़ायो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिन्दूर लाल चढ़ायो (वास्तव)
फिल्म 'वास्तव' में अभिनेता संजय दत्त ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का गीत 'सिन्दूर लाल चढ़ायो' गणेशोत्सव के दौरान खूब सुनने को मिलता है। फिल्म में यह गीत संजय दत्त और उनके परिवार के बीच फिल्माया गया है। संजय दत्त परिवार के साथ गणेश जी की आरती में लीन हैं, तभी पुलिस संजय दत्त की तलाश करती वहां पहुंच जाती हैं। यह गीत इस फिल्म के क्लाइमेक्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।संगीतकार जतिन - ललित के संगीत निर्देशन में इस गीत को रवींद्र साठी ने गाया था और गीत की रचना समीर ने की थी। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अक्टूबर 1999 को रिलीज हुई थी।
8 of 11
देवा वो देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा वो देवा (महानता)
फिल्म 'महानता' में देवा वो देवा गीत माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में गणेशोत्सव के दौरान माधुरी दीक्षित भीड़ में गीत गा रही है। भीड़ का फायदा उठाकर परेश रावल महिला के भेष में घुस जाते हैं। एक तरफ उसकी तलाश संजय दत्त कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जितेंद्र की नजरे उसे ढूंढ रही हैं। यह गीत इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आनंद बख्शी के लिखे इस गीत की लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने संगीतबद्ध किया है और इसे अलका याग्निक ने गाया है। अफजल खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 मई 1997 को रिलीज हुई थी।
9 of 11
गणपति अपने गांव चले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गणपति अपने गांव चले (अग्निपथ)
अभिनेता ऋतिक रोशन से से पहले अमिताभ बच्चन वाली 'अग्निपथ' में 'गणपति अपने गांव चले' गाना फिल्माया गया था। गणेश विसर्जन के समय यह गीत खूब बजता है। फिल्म में यह गीत अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में गणेश विसर्जन करने जा रहे हैं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में इस गीत को सुदेश भोसले, कविता कृष्णमूर्ति और अनुपमा देशपांडे ने गाया था। इस गीत की रचना आनंद बक्शी ने की थी। मुकुल आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जनवरी 1990 को रिलीज हुई थी।
10 of 11
देवा वो देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा वो देवा (इलाका)
फिल्म 'इलाका' में 'देवा वो देवा' मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। गणपति बाप्पा पर बना ये गाना काफी सुपरहिट रहा था और आज भी खूब बजता है। नदीम - श्रवण के संगीत निर्देशन में यह गीत किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले युवक राजा की भूमिका निभाई थी। जब झुग्गी बस्ती में गणेश उत्सव का आयोजन होता है तो उसमें राजा शामिल होता हैं। अजीज सेजवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 मई 1989 को रिलीज हुई थी।
गणपति बप्पा मोरया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गणपति बप्पा मोरया (मरते दम तक)
फिल्म 'मरते दम तक' में गोविंदा और शक्ति कपूर पर फिल्माया गीत गणपति बप्पा मोरया बहुत ही लोकप्रिय गीत हैं। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में इस गीत की हर साल धूम मची रहती है। रविंद्र जैन के संगीत निर्देशन में इस गीत को सुरेश वाडेकर, महेंद्र कपूर, शब्बीर कुमार और हेमलता ने गाए थे। मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जुलाई 1987 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजकुमार ने सब इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी जिनको मारने की जिम्मेदारी गोविंदा को सौंपी जाती है।