फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2021: देशभर में धूमधाम से हो रहा गणपति बप्पा का स्वागत, सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

Fri, 10 Sep 2021 02:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल,दीया मिर्जा,माधुरी,सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणपति का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी प्रकार के विघ्नों को हरने वाले श्री गणेश सबके लिए पूजनीय है। इस साल गणेश उत्सव 10 सितंबर यानी आज शुरू हो चुका है। इस दिन ज्यादातर लोग बप्पा को घरों को स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं। हर्षोल्लास से भरपूर इस त्योहार को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 

हालांकि, पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी के कारण कोई भी भव्य समारोह नहीं किया जाएगा। ऐसे में कई लोग जहां अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग शहर भर के पंडालों में दर्शन कर इस दिन को खास बना रहे हैं। इसी बीच मनोरंजन जगत के सितारे बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैंं। गणेश उत्सव के इस पावन दिन कई बॉलीवुड सितारों ने अपने फैन्स और दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं दी।

 

विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इस शुभ अवसर पर गणपति बप्पा का अपने घर पर स्वागत करते हुए लिखा कि- वेलकम विघ्नहर्ता।

विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने सभी फैंस को मराठी में बधाई देते हुए लिखा- आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी का हार्दिक शुभकामनाएं। 

4 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक दीया मिर्जा ने भी इस मौके पर गणपति भगवान का एक श्लोक लिखकर सभी के लिए मंगलकानाएं की।

विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपने फैंस को बधाई देते हुए लिखा- गणपति बप्पा, सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है, विघ्नहर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- गणपति बप्पा आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं. हैप्पी गणेश चतुर्थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें