फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: इस वजह से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सनी देओल, अभिनेता ने उठाया राज से पर्दा

Mon, 11 Sep 2023 04:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media
सनी दओल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की सफलता का आनंद ले रहे है। टिकट खिड़की पर धुआंधार कमाई के बाद इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। हाल ही में सनी देओल आप की अदालत में पहुंचे थे। जहां, उन्होंने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में कम उपस्थिति के बारे में भी बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
Bharti Singh: 15 साल बाद लौटीं नैशनल लेवल की शूटर भारती सिंह, बोली- उन दिनों राइफल खरीदने के भी नहीं थे पैसे
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
संसद में उनकी कम उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता-राजनेता ने कहा, “मेरी उपस्थिति वास्तव में कम है और मैं यह नहीं कहता कि यह अच्छी बात है, लेकिन जब मैं राजनीति में आया तो मुझे एहसास हुआ कि यह मेरी दुनिया नहीं है, लेकिन मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम कर रहा हूं और ऐसा करता रहूंगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद में जाता हूं या नहीं, इससे मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लिए मेरे काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, जब मैं संसद में जाता हूं तो मुझे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा है और फिर कोविड था। एक अभिनेता के तौर पर आप जहां भी जाते हैं तो लोग आपको घेर लेते हैं। मेरे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों की एक सूची है, लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो अपने काम का प्रचार करते हैं। जहां तक राजनीति की बात है, हां यह एक ऐसा पेशा है जिसमें मैं फिट नहीं बैठता हूं।''
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, “मैं अब और नहीं लड़ना चाहता।” यह पूछे जाने पर कि क्या पीएम मोदी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं को क्या वह तैयार होंगे? इस पर अभिनेता ने कहा, "मोदी जी भी जानते हैं कि यह लड़का सनी अपनी फिल्मों के जरिए देश की सेवा कर रहा है, इसलिए उन्हें ऐसा करना जारी रखना चाहिए।"

4 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि सनी देओल की गदर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई करके जबर्दस्त सफलता हासिल कर चुकी है। यह शाहरुख खान की पठान से केवल पीछे है। हाल ही में इसने प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के हिंदी वर्जन के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2 में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें उनकी दूसरी फिल्मों के सीक्वल में देखने की मांग कर रहे हैं।
Sanya Malhotra: 'दंगल' या 'जवान' कौन सी फिल्म सान्या मल्होत्रा के दिल के करीब? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें