सान्या मल्होत्रा का करियर भले ही अभी छोटा है लेकिन उन्होंने अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। सान्या ने अपने अभिनय की शुरुआत 2016 के स्पोर्ट्स ड्रामा दंगल से की थी, जिसमें उन्होंने असल पहलवान बबीता कुमारी फोगाट की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कई छोटे बजट की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों जैसे लूडो, पगलैट, बधाई हो, कटहल और जवान जैसी फिल्मों में अभिनय किया, जो उनकी नवीनतम रिलीज और करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी।