बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज हो चुकी है। 'फुकरे 3' में वह फिर से एक बार भोली पंजाबन के किरदार में पर्दे पर नजर आईं। वहीं, इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स इंडिया ने वेब सीरीज 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी किया था। जाने-माने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने इस वेब सीरीज को निर्देशित किया है। 'हीरामंडी' के टीजर में ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख सहित अन्य कलाकारों का परिचय दिया गया था। ऋचा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की वह सराहना करती हैं।
Animal: एनिमल के लिए यह साउथ सुपरस्टार था पहली पसंद, जानें फिर रणबीर कपूर के हाथ कैसे लगी फिल्म