बॉलीवुड सितारों को हर कोई फॉलो करना चाहता है। उनसे जुड़ी हर चीज लोग जानना चाहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि विज्ञान के जमाने में भी ये बॉलीवुड स्टार अधविश्वास में विश्वास करते हैं। चाहे वह शाहरुख खान हो या फिर सलमान खान वह टोटकों को जरुर मानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कई स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कामयाबी के लिए इस तरह के अंधविश्वास का सहारा भी लेते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे कुछ एक्टर्स के बारे में जो करते हैं अधविश्वास पर विश्वास।
शाहरुख खान
शाहरुख खान अंक ज्योतिष पर बेहद विश्वास करते हैं। उनकी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखा है। यहां तक की ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जर्सी का रंग भी काले से बैंगनी करवा दिया था।