फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर तक: इन बॉलीवुड सिलेब्स के लिए आफत बन चुके हैं समीर वानखेड़े

Wed, 27 Oct 2021 11:37 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख खान-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
समीर वानखेड़े इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आर्यन खान ड्रग केस मामले में समीर ने बेहद सख्ती दिखाते हुए किसी के सामने भी न झुकने का फैसला किया है। लेकिन आर्यन एकलौटे ऐसे बॉलीवुड सिलेब नहीं हैं जिसपर समीर वानखेड़े ने एक्शन लिया हो। इससे पहले भी समीर की रडार में कई बॉलीवुड सिलेब्स आ चुके हैं। इतना ही नहीं समीर वानखेड़े बॉलीवुड में पहले से ही मशहूर हैं। दरअसल, वानखेड़े एनसीबी से पहले एयरपोर्ट कस्टम डिपार्टमेंट, सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट में थे। इस दौरान उनका कई बॉलीवुड सिलेब्स से आमना सामना होता रहा है। समीर इस दौरान घंटों इन सितारों से पूछताछ करने और उनके सामान की जांच करने के लिए मशहूर थे। यहां तक की समीर ने इन बॉलीवुड सिलेब्स पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है। चलिए आज जानते हैं कौन है बॉलीवुड के वो सितारे जिनसे समीर वानखेड़े ले चुके हैं पंगा।
विज्ञापन

2 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
आर्यन खान के पिता शाहरुख खान का पहले भी समीर वानखेड़े से पाला पड़ चुका है। साल 2011 में शाहरुख खान और उनके पूरे परिवार को वानखेड़े ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था। शाहरुख हॉलैंड और लंदन से छुट्टियां बनाकर मुंबई वापस लौटे थे। वानखेड़े ने शाहरुख के बैग की जांच करने के बाद 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।


विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का शर्मा
साल 2011 में समीर वानखेड़े ने मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा के सामान की भी जांच की थी। अनुष्का के पास हीरे के एक ब्रासलेट के साथ साथ एक नेकलेस, ईयररिंग और दो महंगी घड़ियां मिली थीं। इन घड़ियों की कीमत 35 लाख रुपये थी। अनुष्का शर्मा को पूछताछ करने के 11 घंटे बाद एयरपोर्ट से जाने की इजाजत मिल पाई।

4 of 8
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
साल 2013 में रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर कीरब 40 मिनट तक रोका गया था। वानखेड़े की टीम ने सामान की जांच की तो रणबीर के पास से अघोषित महंगे परफ्यूम, कपड़े और जूते मिले थे। जिसके बाद उनपर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ
साल 2012 में जब कटरीना मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तब वो बिना कोई सामान लिए ही बाहर आ गईं। इसके बाद उनके दो असिस्टेंट एयरपोर्ट में वापस उनका सामान लेने गए। जहां वानखेड़े की टीम ने हिरासत में ले लिया। कटरीना के सामान में एक आईपैड, 30 हाजार रुपये कैश और व्हिस्की की 2 बोतल मिली थी। उनपर फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेशन एक्ट के तहत 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु को लंदन से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर वानखेड़े की टीम ने रोका था। बिपाशा बसु ने अपने 60 लाख के कीमती सामान की जानकारी नहीं दी थी। जिसके बाद उनपर 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला
अनुराग कश्यप
साल 2013 में जब समीर वानखेड़े सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे थे। तब अनुराग कश्यप पर टैक्स इन्वेशन के चलते उनपर 55 लाख का जुर्माना लगा था। बाद में उनका अकाउंट भी सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, अरमान कोहली, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान समेत कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं। जिनसे समीर वानखेड़े अलग अलग मामलों में पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें