फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक बड़ी चीज है: रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने हाल ही में खरीदी है करोड़ों की कार

Fri, 09 Jul 2021 03:04 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन सेलेब्स ने खरीदी महंगी कार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चमक-धमक वाली लाइफ में फिल्मी सितारे भी उसी चमक के साथ रहने लग जाते है। और अपनी शान ओ शौकत को पूरा करने के लिए वो महंगी से महंगी चीजों को भी खरीदने में कंजूसी नही करते हैं। जैसा कि अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने गैराज में एक ओर लग्जरी एसयूवी को शामिल किया है। जी हां, अभिनेता ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है, जिसे पिछले महीने भारत में 2.43 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया गया था। मालूम हो कि यह भारत की सबसे महंगी SUVs में से एक है। साल 2019 में ही रणवीर ने लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल डिज़ाइन वर्जन की डिलीवरी ली थी। पर्ल कैप्सूल वर्जन को भी मार्च में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 20 प्रतिशत अधिक थी।

लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल की कीमत भारत में 3.15 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। इससे पहले विक्की कौशल से लेकर कार्तिक आर्यन तक, बॉलीवुड की अधिकांश हस्तियों ने महंगी और लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। आज हम बताते है उन एक्टर के बारे में जिनके पास हैं महंगी गाड़ियां
विज्ञापन

2 of 7
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की ने अपने लिए एक लग्जरी कार खरीदी है और इसी को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी नई रेंज रोवर कार के सामने खड़े नजर आए। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर विक्की एक न्यू लैंड रेंज रोवर के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। विक्की ने अपनी नई कार के साथ तस्वीर साझा की हैं और एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'घर पर स्वागत है दोस्त।’ इस तस्वीर के साथ साथ कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि कटरीना कैफ को भी बधाइयां। आखिर उन्हें तो विक्की की इस कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी हो रही होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने अप्रैल में शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पोस्ट की थी। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "खरीद ली ... लेकिन मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं." इस गाड़ी की कीमत लगभग 4.5 करोड़ थी।

4 of 7
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर ने इसी साल अप्रैल माह में नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये है।

विज्ञापन

5 of 7
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल अनिल कपूर ने सुनीता के 56वें जन्मदिन पर एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की। यह एक गहरी काली रंग की मर्सिडीज बेंज जीएलएस है, जिसकी अभी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। सुनीता को कार गिफ्ट करने से पहले अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी सुनीत कपूर के संग कुछ तस्वीरें साझा कर बधाई दी है। वहीं एक नोट के जरिए उन्होंने एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

6 of 7
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के अंदर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में दोनों को एक नई चमचमाती मर्सडीज कार में देखा गया था। कपल की  सफेद रंग की स्वैनी की सवारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और जल्द ही खबरें सुर्खियों में आने लगीं कि उन्होंने एक नई कार खरीदी है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
आलीशान घर और महंगी गाड़ियों की शौकिन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने इस साल चमचमाती Mercedes-Benz V-Class खरीदी है। इस शानदार 7 सीटर गाड़ी की कीमत 71.10 लाख से लेकर 1.46 करोड़ के बीच है। इसके इंजन की क्षमता 1950 cc - 2143 cc है। BHP: 160.9-160.0 Bhp ट्रांसमिशन वाली यह कार 5 अलग-अलग वेरिएंट में मार्केट में आती है। इस कार के हर वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें