फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Rao Hit: राजकुमार राव ‘तलाश’ के बाद फिर पहनेंगे वर्दी, रीमेक में इस हीरोइन संग बनी जोड़ी

Fri, 09 Jul 2021 02:05 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में कथानक आधारित फिल्मों के नायकों की रेस में फिर एक बार सबसे आगे निकल चुके अभिनेता राजकुमार राव के अगले बड़े धमाके की तैयारी शुरू हो चुकी है। तेलुगु की सुपरहिट फिल्म ‘हिट’ (होमीसाइट इन्वेस्टिगेशन टीम) का रीमेक बनने जा रहा है। हिंदी फिल्मों की बड़ी निर्माण कंपनी टी सीरीज और साउथ के दिलदार फिल्म निर्माता दिल राजू ने इसके लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की हीरोइन का नाम भी अब फाइनल हो गया।

फिल्म ‘हिट’ में राजकुमार का साथ देने वाली हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, जिनकी पिछली फिल्म ‘पगलैट’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। राजकुमार राव इससे पहले सान्या की फिल्म ‘दंगल’ में जोड़ीदार फातिमा सना शेख के साथ फिल्म ‘लूडो’ में काम कर चुके हैं। राजकुमार राव की पिछली तीनों फिल्में ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘लूडो’ और ‘छलांग’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं और तीनों ही फिल्मों में दर्शकों ने उनके काम को काफी पसंद किया।
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक तेलुगु फिल्म ‘हिट’ का हिंदी का जो रीमेक बनने जा रहा है उसमें राजकुमार राव एक पुलिस अफसर का किरदार निभाने जा रहे हैं। ओरीजनल फिल्म के निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू ही इसका हिंदी रीमेक भी निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस अफसर की कहानी है जो लापता महिलाओं की तलाश करता है। राजकुमार राव इससे पहले फिल्म ‘तलाश’ में भी पुलिस अधिकारी का किरदार कर चुके हैं। उस फिल्म में वह आमिर खान के सहायक का किरदार कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव के साथ अपनी जोड़ी बनने को लेकर सान्या मल्होत्रा काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, 'मैंने तेलुगु फिल्म ‘हिट’ देखी है और मुझे फिल्म का विचार बहुत पसंद आया है। जब मुझे इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ऑफर मिला तो मैंने तुरंत हां कर दी। यह एक बहुत ही रोचक और दिलचस्प कहानी है। राजकुमार राव के साथ काम करना एक नया अनुभव होगा और मैं इसकी शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेनस्ट्रीम सिनेमा की वैतरणी पार करने के चक्कर में अपना करियर दांव पर लगा बैठे अभिनेता राजकुमार राव वापस उसी मैदान में लौट आए हैं, जिसके वह एक्सपर्ट रहे हैं और जिसमें पिछले कुछ बरसों से आयुष्मान खुराना ने भी अपना झंडा गाड़ रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव ने ‘फन्ने खां’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘मेड इन चाइना’ जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद वापस अपनी तरह के सिनेमा में वापसी की है और इसका फायदा भी उन्हें मिलता दिख रहा है। फिल्म ‘हिट’ के अलावा उनकी दो और फिल्में ‘हम दो हमारे दो’ और ‘बधाई दो’ भी निर्माणाधीन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें