फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काई पो चे' से 'छिछोरे' तक: ये हैं सुशांत सिंह राजपूत की टॉप पांच फिल्में, हर बार अलग किरदार से जीता फैंस का दिल

Sun, 13 Jun 2021 02:28 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पहली पुण्यतिथि है। बीते साल अभिनेता ने इसी महीने की 14 तारीख को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। खबर सामने आते ही पूरे देश में सनसनी मच गई थी। उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। हिंदी सिनेमा के युवा और हैंडसम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। इस टीवी सीरियल में सुशांत ने प्रीत सिंह जुनेजा का किरदार निभाया था। 

हालांकि इस सीरियल में सुशांत को लोगों ने खास नोटिस नहीं किया लेकिन वो एकता के दिल में जगह बना चुके थे। एकता ने सीधे उन्हें अपने अगले धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में बड़ा ब्रेक दे दिया। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। अपने अभिनय से टीवी प्रेमियों का दिल जीतने के बाद सुशांत को फिल्म 'काय पो चे' से हिंदी सिनेमा में दाखिल होने का मौका मिला और इस मौके को भुनाने में सुशांत ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हम आपको उनके करियर को बल देने वाले किरदारों से अवगत कराते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kai po che
फिल्म : काय पो चे (2013)
सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म काई पो चे से की थी। तीन युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में ईशान के रूप में सुशांत का किरदार खेलों में रुझान रखने वाले एक युवा का है। इस फिल्म में राजकुमार राव भी साथ थे और ये फिल्म चेतन भगत की किताब ‘The 3 Mistakes of My Life’ पर आधारित थी। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित किया गया। इसके बाद वह पीके, शुद्ध देसी रोमांस और डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : file photo
फिल्म : शुद्ध देसी रोमांस (2013)
इस दूसरी फिल्म में सुशांत को एक रोमांटिक नौजवान के रूप में देखा गया। फिल्म के शीर्षक के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में दो अभिनेत्रियों (वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा) के साथ पूरे रोमांटिक व्यक्ति लगे। पर्दे पर जिन दृश्यों को करने में अभिनेताओं को थोड़ी झिझक होती है उन दृश्यों को रघु के किरदार में सुशांत ने बेझिझक किया। इस देसी रोमांटिक कहानी में रघु को युवाओं ने बहुत पसंद किया। 
 

4 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter
फिल्म : एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शुरुआत से ही एक महत्वाकांक्षी युवा महेंद्र के किरदार में सुशांत ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है। बिहार में ही पैदा हुए सुशांत को इस फिल्म में उसी बोली के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने इस किरदार में ढलकर उम्दा काम किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म केदारनाथ का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म : केदारनाथ (2018)
केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध भाव से तीर्थ यात्रियों की सेवा करने वाले एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए। खालिस ब्राह्मण की लड़की (सारा अली खान) के साथ मोहब्बत करने से मंसूर की दिक्कतें बढ़ती हैं और उसे ब्राह्मणों के कोप का शिकार होना पड़ता है। मंसूर एक साहसी, ईमानदार और चरित्र का साफ शख्स है, जो आपदा आने पर बिना भेदभाव के सभी की मदद करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छिछोरे - फोटो : social media
फिल्म : छिछोरे (2019)
पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अन्नी के रूप में सुशांत अपने बेटे को एक सबक सिखाने के लिए पूरी फिल्म की कहानी रचते हैं। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों का उदाहरण देकर अन्नी अपने बच्चे को बताता है कि जिंदगी में असफल होने के बाद भी बहुत कुछ होता है। इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें