फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: लागत तक नहीं निकाल पाईं अक्षय कुमार की ये फिल्में, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया था पैसा

Mon, 31 Oct 2022 01:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है।

विज्ञापन
1 of 7
बच्चन पांडे, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बड़े बजट की इस फिल्म की कमाई को देख यह कहना मुश्किल है कि हम अपनी लागत भी निकाल पाएगी। अगर ऐसा हुआ तो रामसेतु अक्षय की इकलौती ऐसी फिल्म नहीं होगी, जो अपनी लागत निकालने में नाकाम रही हो। अभिनेता की ऐसी फिल्मों की सूची काफी लंबी है, तो चलिए जानते हैं अक्षय की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 7
Once Upon A Time In Mumbai - फोटो : file photo

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

साल 2013 में आई इस फिल्म को उस जमाने में 100 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनाया गया था। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 61 करोड़ रुपये कमा पाई थी।

Bigg Boss 16: गौतम विग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे घरवाले, राशन कमाने के लिए बिग बॉस ने दिया यह टास्क

विज्ञापन

3 of 7
ब्रदर्स - फोटो : Social media

ब्रदर्स

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रदर्स का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा था। साल 2015 में आई इस फिल्म को 112 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट से बनाया गया था, लेकिन फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 82 करोड़ रुपये था।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट लगाने पर भड़के बिग बॉस, कहा- हमें हमारे कतर्व्य याद हैं

4 of 7
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेलबॉटम

लॉकडाउन की बाद रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म बेलबॉटम 168 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थी। रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

OTT: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ आई पसंद, तो ओटीटी पर देखें भारतीय संस्कृति और लोक कथाओं को दर्शाती ये फिल्में

विज्ञापन

5 of 7
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे 

इसी साल रिलीज हुई फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे करीब 165 करोड़ रुपए के बजट से बनाई गई थी, लेकिन यह फिल्म सिर्फ 50 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Bigg Boss 16: साजिद खान ने दिखाए तेवर तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- अब्दु को उनके साथ नहीं रहना चाहिए

विज्ञापन

6 of 7
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज

महान शासक पृथ्वीराज के ऊपर बनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी इसी साल रिलीज की गई थी। डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा बनाई गई यह फिल्म 200 करोड़ रुपए की लागत से बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस इसने महज 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Ram Setu Box Office Collection Day 6: 'राम सेतु' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा! छठे दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रक्षाबंधन

इसी साल रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। आनंद राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 158 करोड़ रुपए के बजट से बनाया गया था। वहीं बात करें फिल्म की कमाई की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44 करोड़ रुपए कमाए थे।


Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या सिंह ने साधा सौंदर्या शर्मा पर निशाना, कहा- उन्होंने मेरा करियर…

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें