फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ आई पसंद, तो ओटीटी पर देखें भारतीय संस्कृति और लोक कथाओं को दर्शाती ये फिल्में

Sun, 30 Oct 2022 11:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। साथ ही मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी इसकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। 'कांतारा' की कहानी मनुष्य और प्रकृति के संबंधों के बारे में है और कर्नाटक की लोक कथाओं का हिस्सा है। 'कांतारा' की सफलता इस बात की याद दिलाती है कि कैसे भारतीय संस्कृति में निहित फिल्मों में लोगों का दिल जीतने की अपार शक्ति है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय लोक कथाओं को दर्शाती हैं। देखिए लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 7
चुरुली - फोटो : सोशल मीडिया
चुरुली
लिजो जोस पेलिसरी की फिल्म 'चुरुली' एक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है। यह फिल्म विनॉय थॉमस द्वारा लिखित पुस्तक मुल्लारंजनम की लघु कहानी कलिगेमिनारिले कुट्टावलिकल पर आधारित है। इसकी कहानी एक साधु का अनुसरण करती है जो एक दुष्ट वन आत्मा की तलाश में है। फिल्म टाइम लूप्स और एलियंस के बारे में भी बताती है। यह फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है। 

Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी
विज्ञापन

3 of 7
बुलबुल - फोटो : सोशल मीडिया
बुलबुल
'बुलबुल' एक सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अन्विता दत्ता ने किया है। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी स्टारर 'बुलबुल' की कहानी 19वीं सदी के बंगाल की है, जो ग्रामीण बंगाल की महिला भूतों और काली पंथ की कहानियों पर आधारित है। अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ, पठान का टीजर भी होगा जारी!

4 of 7
पहेली - फोटो : सोशल मीडिया
पहेली
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'पहेली' राजस्थान की एक लोककथा पर आधारित है। फिल्म में एक भूत को महिला से प्यार हो जाता है और वह उसके पति का वेश धारण कर लेता है। 2005 में आई अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

5 of 7
तुम्बाड - फोटो : सोशल मीडिया
तुम्बाड
महाराष्ट्र के भीतरी इलाकों की लोक कथाओं पर आधारित तुम्बाड सन 1900 के एक परिवार की कहानी दिखाती है। सोहम शाह की यह फिल्म 2018 में आई थी, जो नायक के लालच को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Ranbir Kapoor: 11 साल बाद एक बार फिर ‘आइटम बॉय’ बनेंगे रणबीर कपूर, इस बार आलिया भट्ट से जुड़ी है वजह?
विज्ञापन

6 of 7
कर्णन - फोटो : सोशल मीडिया
कर्णन
महाभारत के साथ एक समानांतर चित्रण करती धनुष-स्टारर 'कर्णन' 1995 कोड़ियांकुलम जाति हिंसा से काफी हद तक प्रभावित है। फिल्म कर्णन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने समुदाय के लोगों के हक के लिए अधिकारियों के खिलाफ लड़ता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

No Entry Sequel: फिल्म से सलमान के बाहर होने की खबर पर पहली बार बोले अनीस बज्मी, कहा- अगर वह नहीं चाहते तो...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जल्लीकट्टू - फोटो : सोशल मीडिया
जल्लीकट्टू
जल्लीकट्टू एक परंपरा है, जिसमें लोगों की भीड़ में एक बैल को छोड़ा जाता है और प्रतिभागी उसके कूबड़ को पकड़ने और लंबे समय तक सवारी करने का प्रयास करते हैं। हरीश द्वारा माओवादी की कहानी पर आधारित फिल्म में एक बैल दूरदराज के गांव में बूचड़खाने से भाग जाता है और पूरे गांव के लोग उसे शिकार करने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। 

Pushpa 2 Shoot Begins: ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू, डीओपी कूबा ब्रोजेक संग चर्चा करते दिखे अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें