बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां भी हैं, जिन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो या इससे ज्यादा बार तलाक लिया और अपने जीवन में आगे बढ़ गये। किसी जमाने में एक-दूसरे के लिए परफेक्ट समझे जाने वाली ये जोड़ियां जीवन के एक मोड़ पर आकर एक-दूसरे से अलग हो गईं और इन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। कई जोड़ियां तो अपने शादी के एक दशक के बाद एक-दूसरे से अलग हुईं और उन्होंने तलाक लिया। ऐसी जोड़ियों में इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहने जाने वाले दिग्गज अभिनेता आमिर खान और फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव भी शामिल हैं। शादी के एक दशक से भी ज्यादा वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद जब आमिर और किरण ने एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की, उस वक्त उनके फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में इस जोड़ी को पसंद करने वाले कई लोग हैरान हो गये थे।
इसी तरह जाने-माने सिंगर एवं मशहूर अभिनेता किशोर कुमार ने अपने जीवन में एक नहीं बल्कि चार शादियां की थी। "ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना..." 'एक लड़की भीगी भागी सी', 'मेरे महबूब कयामत होगी', 'मेरे सामने वाली खिड़की में', 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू', जैसे सदाबहार गीत गाने वाले किशोर कुमार ने पहली शादी के 8 साल बाद ही अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। आइए ऐसी फिल्मी हस्तियों के बारे में अगली स्लाइड में विस्तार से जानते हैं...