फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship day: पक्के दोस्त हैं ये 16 सेलेब्स, बॉलीवुड में मशहूर है इन सबकी दोस्ती

Sun, 04 Aug 2019 07:45 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Salman Khan, Aamir Khan, Kareena Kapoor Khan, juhi Chawla - फोटो : amar ujala
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे....तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे.....बॉलीवुड का ये मशहूर गाना जब भी हम सुनते हैं तो हमें अपने दोस्तों की याद जरूर आती है.....वहीं 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है, जिसे लेकर हम सभी काफी एक्साइटेड हैं। फ्रेंडशिप डे के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दोस्ती बेहद मशहूर है। जी हां, इन दोस्तों ने हमेशा ही अपने दोस्तों का साथ निभाया है। चलिए आपको बॉलीवुड के उन बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Aamir Khan and Salman - फोटो : file photo
सलमान खान और आमिर खान
बॉलीवुड में अगर पक्के दोस्तों का जिक्र आता है तो सबसे पहले बॉलीवुड के दबंग खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट का नाम आता है। सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Kareena Kapoor Khan, Amrita Arora - फोटो : file photo
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा
बॉलीवुड में अक्सर हम एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट के बारे में सुनते रहते हैं लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जिन्हें बेस्ट फ्रेड्स फॉरऐवर कहा जाता है। जी हां, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की दोस्ती। चाहे पार्टी हो या जिम दोनों एक्ट्रेसेस को अक्सर साथ में देखा जाता है।

4 of 9
Ajay Devgn, Rohit Shetty - फोटो : file photo
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती को बॉलीवुड में सबसे गहरी दोस्ती माना जाता है। दोनों की दोस्ती को काफी लंबा वक्त हो चुका है। गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Ranbir Kapoor, Ayan Mukerji - फोटो : file photo
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती फिल्म वेक अप सिड के दौरान हुई। शूटिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बने थे। इसके बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में हैंग आउट करते और मस्ती करते हुए स्पॉट किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 9
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl - फोटो : instagram
ऋतिक रोशन और सोनाली बेंद्रे
एकटर ऋतिक रोशन और सोनाली बेंद्रे की दोस्ती भी बॉलीवुड में मशहूर है। बता दें जिस दौरान सोनाली कैंसर से जूझ रही थी उस दौरान ऋतिक को अक्सर कई जगह अपने दोस्त के सपोर्ट में देखा गया था। ऋतिक एक अच्छे दोस्त की तरह सोनाली के हर सुख-दुख में उनके साथ थे।  
विज्ञापन

7 of 9
sonam kapoor and jacqueline fernandez - फोटो : social media
जैकलीन फर्नांडिज और सोनम कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिज की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। सोनम की शादी में जैकलीन सबसे ज्यागा मस्ती करती नजर आईं थीं। सिर्फ इतना ही नहीं सोनम और जैकलीन दोनों ने हमेशा ही अच्छे और बुरे वक्त में एक दूसरे का साथ दिया है।

8 of 9
Arjun Ranveer - फोटो : file photo
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती भी बेहद मशहूर है। फिल्म गुंडे में नजर आई ये दोस्ती अक्सर कई जगह पर साथ में स्पॉट की जाती है। यहां तक की दोनों को अक्सर एक दूसरे के लिए अच्छे बुरे वक्त में साथ खड़े भी देखा है।
विज्ञापन

9 of 9
juhi chawla - फोटो : file photo
शाहरुख खान और जूही चावला
जूही और शाहरुख की दोस्ती सिर्फ फिल्मी पर्दे तक सीमत नहीं है,....बल्कि दोनों पक्की दोस्ती के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेस पार्टनर भी हैं। हालांकि कई बार ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि स दोस्ती में दरार आ गई है....लेकिन इन सब खबरों को दोनों ही बेस्ट फ्रेंड्स ने हमेशा महज एक अफवाह बताया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें