हम सभी की जिंदगी में दोस्त की बेहद खास जगह होती है। दोस्ती का रिश्ता हमारी जिंदगी के बाकी रिश्तों से ज्यादा खास और मजबूत होता है। दोस्ती के सफर में यूं तो कभी-कभी कुछ मुश्किलें तो आती हैं, लेकिन एक अच्छी दोस्ती तभी अच्छी कहलाती है जब वह उन मुश्किलों को भी मात देती है। दोस्ती की परिभाषा का समझाने में हिंदी सिनेमा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। जी हां दोस्ती के ऊपर हिंदी सिनेमा में न केवल फिल्में बनी हैं बल्कि शानदार गाने और डॉयलॉग्स भी लिखे जा चुके हैं। दोस्ती पर बने कुछ हिंदी फिल्मों के डायलॉग्स सहाबहार रहे हैं। फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर आज हम आप सभी को दोस्ती पर लिखे उन्हीं खूबसूरत डायलॉग्स से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Heropanti
- फोटो : social media
जो दोस्त कमीना नहीं होता, वो कमीना दोस्त नहीं होता।
यह डायलॉग टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
3 of 7
maine pyar kiya
- फोटो : file photo
दोस्ती का एक उसूल है मैडम, नो सॉरी, नो थैंक्यू
यह डायलॉग साल 1989 आई सलमान खान की फिल्म 'मैं प्यार किया' का है।
4 of 7
3 idiots
- फोटो : file photo
दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त फर्स्ट आ जाए तो ज्यादा दुख होता है।
फिल्म '3 इडियट्स' का दोस्ती पर यह डायलॉग हर किसी को याद होगा। यह फिल्म साल 2009 में आई थी।
विज्ञापन
5 of 7
des pardes
- फोटो : social media
पुरानी शराब की तरह पुरानी दोस्ती का भी अजीब नशा होता है।
यह डायलॉग देवानंद की फिल्म 'देश-परदेश' का है। यह फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
Ajay Devgn
- फोटो : file photo
जब दोस्त बनाकर काम हो सकता है, तो फिर दुश्मन क्या बनाना
यह डायलॉग साल 2010 में आई अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई' का है।
दर्द से आंखे चार कर लेंगे, हम भी इम्तिहान दे देंगे तेरी दोस्ती की खातिर ऐ दोस्त, हम दुश्मनों से भी प्यार कर लेंगे।
यह डायलॉग आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' का है। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।