फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी के हिंदी सिनेमा में नंबर वन हीरो के खिताब की तरफ बढ़ चले अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही टी सीरीज की फिल्म ‘आशिकी 3’ शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले वह निर्देशक कबीर खान की एक फिल्म पूरी करेंगे और उससे भी पहले पूरी होगी उनकी तेजी से बन रही फिल्म ‘सत्यनारायण की प्रेम कथा’। हाल ही में फिल्म ‘शहजादा’ के टीजर को मिली वाहवाही के बाद कार्तिक का जोश सातवें आसमान पर है और वह सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘फ्रेडी’ के प्रचार में जुटे हुए हैं। ‘अमर उजाला’ से एक संक्षिप्त मुलाकात में कार्तिक आर्यन ने इन दिनों चर्चा में बनी हुई फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पहली बार अपनी स्थिति साफ की है।
Drishyam 2 Box Office Day 9: दूसरे शनिवार फिर बढ़ी 'दृश्यम 2' की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये