अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म के कलेक्शन में आज नौवें दिन एक बार फिर उछाल आया है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने वीकएंड पर और भी जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रथम सोमवार की परीक्षा भी 'दृश्यम 2' ने सम्मानजनक तरीके से पास की। हालांकि, सोमवार के बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन यह मामूली थी। सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म का आज नौवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं...