फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes India 100 Celebs 2019: अक्षय- सलमान से आगे निकले कोहली, देखें लिस्ट

Thu, 19 Dec 2019 04:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सूची - फोटो : सोशल मीडिया
फोर्ब्स इंडिया ने 2019 के सेलेब्रिटी 100 की सालाना लिस्ट सामने आ गई है। इस बार की लिस्ट हर बार की लिस्ट से थोड़ी सी अलग है, लिस्ट में इस बार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने भी टॉप पोजीशन हासिल की है। टॉप 10 की लिस्ट में विराट कोहली, अक्षय कुमार और सलमान खान का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी का चयन अनुमानित आय और प्रिंट-सोशल मीडिया पर उनकी प्रसिद्धि के आधार पर किया जाता है। इस बार इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिनकी सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपये रही। बता दें कि 2018 में उन्हें आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था। 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं, जिनकी सालाना कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही सलमान खान को इस साल तीसरा स्थान मिला और उनकी कमाई का आंकड़ा 229.25 करोड़ रहा।

4 of 5
amitabh and shahrukh
एक नजर लिस्ट के टॉप 10 सितारों के साथ ही उनकी कमाई पर:
 
विराट कोहली 252.72 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार 293.25 करोड़ रुपये
सलमान खान  229.25 करोड़ रुपये
अमिताभ बच्चन 239.25 करोड़ रुपये
महेन्द्र सिंह धोनी 135.93 करोड़  रुपये
शाहरुख खान 124.38 करोड़ रुपये
रणवीर सिंह 118.2 करोड़ रुपये
आलिया भट्ट 59.21 करोड़  रुपये
सचिन तेंदुलकर 76.96 करोड़ रुपये
दीपिका पादुकोण 48 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा, दिशा और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बात टॉप 10 के अलावा टॉप 100 की करें तो, दिशा पाटनी (43वीं रैंक), कृति सैनन (38वीं रैंक), सारा अली खान (66वीं रैंक) , कल्कि कोएचलिन (93वीं रैंक) और सैफ अली खान (74वीं रैंक) भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि इस बार की लिस्ट दिव्या जे शेखर, नंदिका त्रिपाठी, नैनी ठाकर, पंक्ति मेहता कड़किया, प्रनित सारदा, सलिल पांचाल और वर्षा मेघानी ने फाइनल की। वहीं इन सेलेब्स की कमाई का आंकड़ा 1 अक्तूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें