फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में सलमान से शाहिद कपूर तक हैं शामिल

Thu, 19 Dec 2019 04:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके सौतेली मां के साथ भी अच्छे संबंध हैं। इवेंट हो या कोई पार्टी ये सेलिब्रिटिज अपने रिश्ते सार्वजनिक करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। जानते हैं ऐसे कौन से सितारे हैं जिनके अपनी सौतेली मां के साथ अच्छे रिश्ते हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
bollywood - फोटो : social media
मान्यता दत्त-त्रिशाला दत्त
हाल ही में संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने अपनी सौतेली मां मान्यता दत्त के साथ एक फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की । इस फोटो में संजय दत्त और मान्यता के दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं । साथ में त्रिशाला भी बेहद खुश दिख रही हैं । इस फोटो को देखकर जाहिर है कि त्रिशाला की मान्यता के साथ अच्छी बॉन्डिंग है । 
विज्ञापन

3 of 7
helen - फोटो : social media
सलमान खान-हेलन
सलमान खान जितना प्यार अपनी मां सलमा से करते हैं, उतना ही करीब वो  सौतेली मां हेलेन से भी हैं । मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन पर भी जान छिड़कते हैं। सलमान की ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जब वो हेलेन के साथ हंसी-मजाक करते देखे गए।

4 of 7
sara ali khan - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान-करीना कपूर
सारा अली खान ने कम ही समय में बॉलीवुड में पहचान बना ली है । सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा का संबंध करीना से काफी गहरा है। एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा था कि वो करीना की फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं और वो उनकी स्टाइल स्टेटमेंट की दीवानी हैं। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते हुए भी नजर आती हैं। दोनों में मां-बेटी से ज्यादा दोस्त की तरह प्यार है। सारा अली खान, करीना को आंटी नहीं बल्कि दोस्त की तरह नाम लेकर ही बुलाती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
शबाना आजमी-फरहान अख्तर
शबाना आजमी और फरहान अख्तर का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। फरहान जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं लेकिन अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के साथ रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते से कम नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
supriya pathak
शाहिद कपूर-सुप्रिया पाठक
पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के बेहद करीब हैं। शाहिद और मीरा की शादी में सुप्रिया पाठक ने अहम भूमिका निभाई थी। हर रस्म में उनकी बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
junaid khan
किरण राव-जुनैद और इरा
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। दोनों बच्चे आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव के करीब हैं। जुनैद और इरा को कई बार किरण के साथ पब्लिक इवेंट्स में स्पॉट किया गया है।
 

CAA पर साउथ सुपरस्टार का पीएम और शाह पर निशाना, कहा- 'जिनको मोदी फॉलो करते वो मुझे धमकी दे रहे'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें