फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flimy Wrap: भूल भुलैया 2 की एडवांस बुकिंग शुरू और सल्लू भाई का नया लुक वायरल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 14 May 2022 08:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दंबग खान सलमान ने अपनी नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग शुरू कर दी है। अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए सलमान खान ने शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि, इस फोटो के साथ उन्होंने फिल्म का जिक्र नहीं किया। मगर उनके प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि यह सल्लू का 'कभी ईद कभी दिवाली' का लुक हो सकता है। बता दें कि फिलहाल सलमान खान मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। एक दिन पहले पूजा हेगड़े ने भी तस्वीर शेयर कर इस बारे में पुष्टि की थी।

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा भाई जान का लंबे बालों वाला लुक, शुरू की फिल्म की शूटिंग

 
विज्ञापन

2 of 10
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan
 

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। फिल्म को रिलीज होने में महज एक हफ्ता बचा है और ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म के निर्माताओं ने टिकटों की कीमत के लिए 'ऑडियंस फर्स्ट' नीति अपनाई है, जिससे टिकट के दाम काफी कम है।
 

Bhool Bhulaiyaa 2: शुरू हुई 'भूल भुलैया 2' की एडवांस बुकिंग, टिकट को सस्ती करने के लिए मेकर्स ने अपनाई ये तरकीब

 

विज्ञापन

3 of 10
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की नवविवाहित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक महीना हो गया है। दोनों 14 अप्रैल 2022 को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की वन मंथ एनीवर्सरी पर आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह रेड सूट में पति को निहारती नजर आ रही हैं।

Alia-Ranbir Anniversary: आलिया ने लुटाया पति रणबीर पर प्यार, सोशल मीडिया पर साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें

4 of 10
The Archies - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' के साथ डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में जोया अख्तर, कॉमिक बुक के पात्र आर्ची एंड्रयूज और उनके दोस्तों को भारतीय लुक देने जा रही हैं। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का सेट 1960 के दशक के भारत में स्थापित किया गया है। 18 अप्रैल, 2022 को 'द आर्चीज' की शूटिंग शुरू हो गई थी। वहीं अब शनिवार यानी 14 मई को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है।

The Archies Poster Out: सामने आया सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का लुक, आपने देखा क्या?
विज्ञापन

5 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : insta
 

अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस की वजह से उर्फी जावेद खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर वह अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस से लोगों को हैरान कर कर देती हैं। इसी वजह से उन्हें कपड़ों को लेकर काफी ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उर्फी को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता है। वह हमेशा चेहरे पर स्माइल लिए पूरी तरह से कॉन्फिडेंट दिखाई देती हैं। इस बार उर्फी को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया तो उनसे कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर सवाल किया। ऐसे में एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया है।

Urfi Javed: पैपराजी ने उर्फी से पूछा कान फेस्टिवल में जाने को लेकर सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

 

विज्ञापन

6 of 10
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने वेब सीरीज 'द फेम गेम' से ओटीटी पर डेब्यू किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब उनके अगले ओटीटी प्रोजेक्ट की घोषणा भी हो चुकी है। वह फिल्म 'मजा मा' में नजर आने वाली हैं, जो एक परिवार की कहानी दिखाती है, लेकिन यह कोई आम पारिवारिक फिल्म नहीं होगी, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक फिल्म में माधुरी ने दीक्षित एक समलैंगिक का किरदार निभाया है।

Maja Maa: माधुरी दीक्षित भी चलीं आयुष्मान खुराना की राह, 'मजा मा' में निभाएंगी समलैंगिक का किरदार
विज्ञापन

7 of 10
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यश राज फिल्म्स की अगली पिक्चर 'पृथ्वीराज' में संयोगिता की भूमिका निभा रहीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को शनिवार की सुबह एक खास सरप्राइज मिला। एक शाही बक्से में बंद ये तोहफा मानुषी के पास पहुंचा तो वह इसे खोलने के बाद हतप्रभ रह गईं। ये तो अब जग जाहिर ही है कि निडर, साहसी और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, शौर्य और वीरता पर आधारित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार शीर्षक रोल निभा रहे हैं। मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की प्रियतमा राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में हैं और उन्हें इस फिल्म के अलग अलग दृश्यों में बेहतरीन राजसी पोशाकें पहनी हैं।

Manushi Chhillar: जन्मदिन पर ‘संयोगिता’ को मिला शानदार तोहफा, निर्माता, निर्देशक ने भेजी शूटिंग में पहनी गई ये खास पोशाक

8 of 10
शरद पवार, केतकी चिताले - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले द्वारा फेसबुक पर कथित रूप से पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ पोस्ट साझा करने पर आपत्ति जताई। इस मामले में एक्ट्रेस को ठाणे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकांपा ने इस सिलसिले में अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के आवास विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि एनसीपी से जुड़े युवा पोस्ट के संबंध में महाराष्ट्र के कम से कम 100-200 पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज कराएंगे। वहीं, एनसीपी के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर पवार के खिलाफ की जा रही इस तरह की टिप्पणी को भाजपा और आरएसएस से जोड़ा है।

 Ketaki Chitale: शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर बुरी फंसीं एक्ट्रेस, ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया

9 of 10
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना - फोटो : Social media
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गईं। 20 वर्षीय शहाना का शव अपने घर की खिड़की की रेलिंग पर लटका पाया गया। मामले में शहाना के पति सज्जाद को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही एक्ट्रेस की शादी हुई थी और वह अपने पत्नी के साथ कोझिकोड में किराए के घर में रहती थीं।

दुखद: जन्मदिन के एक दिन बाद एक्ट्रेस शहाना की मौत, घरवालों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

10 of 10
फिल्म निकम्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और सिंगिंग सेंसेशन शर्ली सेटिया अभिनीत फिल्म निकम्मा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद अब इसका दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है। सामने आए फिल्म के इस नए पोस्टर में अभिमन्यु दस्सानी का डेयरिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही शर्ली सेटिया चुलबुले अंदाज में बेहद प्यारी लग रही हैं।

Nikamma: अभिमन्यु और शर्ली स्टारर ‘निकम्मा’ का दूसरा पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें