उर्फी जावेद
- फोटो : social media
17 मई से कान फिल्म फेस्टिवल शुरू होने वाला है, ऐसे में कई सेलेब्स पेरिस रवाना हो रहे हैं। अब जबकि उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वह कान फेस्टिवल के लिए जा रही हैं। इस बात का एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह बेबाकी से जवाब देते हुए कहा- 'मुझे यहां नहीं बुलाते हैं तो वहां क्या बुलाएंगे'। हालांकि भले ही उर्फी ने हंसते हुए यह बात बड़ी आसानी से कह दी हो, लेकिन कान फिल्म फेस्टिवल में जाने को लेकर उनका जो जवाब था, वो एक कटाक्ष भरा जरूर लगा।