रक्तांचल 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एमएक्स प्लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक रक्तांचल का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। पूर्वांचल की अपराध और सियासत की कहानी को वेब सीरीज 'रक्तांचल' के दूसरे सीजन में दिखाया जाएगा। 'रक्तांचल' के दूसरे सीजन में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल लीड रोल में हैं। रीतम श्रीवास्तव निर्देशित ‘रक्तांचल’ के दूसरे सीजन के कुल नौ एपीसोड होंगे। पहले सीजन की तरह इसे भी आप एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपके मोबाइल में एमएक्स प्लेयर एप होना जरूरी है। जाहिर है सीरीज मुफ्त में देखे वालों को बीच बीच में विज्ञापन भी देखने होंगे। हां, बिना विज्ञापनों के भी एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज दिखाता है, लेकिन उसके लिए पैसे लिए जाते हैं।
Raktanchal Season 2: Mx Player पर रिलीज हो गई 'रक्तांचल 2', इस बार रणनीति नहीं, राजनीति होगी