फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका पर फूटा सलमान का गुस्सा- '4 दिन शादी में लगते हैं, उसने 1000 बार अर्पिता को बोला था कि..'

Fri, 07 Sep 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' क्या छोड़ी, पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया । प्रियंका को फिल्म छोड़े करीब 1 महीना हो चुका है लेकिन ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है । सलमान ने कुछ वक्त तक तो इस मामले पर चुप्पी साधे रखी लेकिन अब जब उन्होंने बोलना शुरू किया है तो एक के बाद एक जोरदार खुलासे कर रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर नाराजगी जताई है । उन्होंने कहा, 'उसके पास ऐसा करने के लिए वजह थी । बात बस इतनी सी है कि प्रोजेक्ट अटक गया । यदि हमें पहले पता होता तो हम इसका कोई बेहतर समाधान निकाल सकते थे ।'
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान
सलमान ने आगे कहा, 'वह सगाई कर रही थी और मैंने उसे कहा- अगर तुम फिल्म कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? तो उसने कहा- शादी करनी है । मैंने कहा ठीक है, शादी कर लो । फिल्म में प्रियंका का काम सिर्फ 75-80 दिन का था. शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं ।'

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
'8 दिन के अंदर हो गई शादी और फिर उसके बाद हनीमून. तो हमने उससे कहा- हम इसे मैनेज कर लेंगे । लेकिन उसने साफ शब्दों में कहा कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती है ।' प्रियंका को फिल्म में साइन करने के बारे में सलमान ने बताया - 'प्रियंका ने मेरे साथ काम करने को लेकर हजार बार अर्पिता को कॉल किया था । उसने कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं ।'
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
'यहां तक कि उसने अली अब्बास को भी कॉल किया था कि देख लो, अगर मेरे लिए फिल्म में कोई रोल हो तो... । मुझे नहीं पता उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ी । दो ही वजहें हो सकती हैं । या तो उन्हें शादी करनी है या वो अब मेरे साथ काम ही नहीं करना चाहती हैं । ये भी हो सकता है कि अब वो हमारी इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में काम ही नहीं करना चाहतीं और हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
सलमान के इस बयान से साफ जाहिर है कि वो प्रियंका से काफी नाराज हैं। सलमान ने बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान भी प्रियंका को ताना मारते हुए कहा था, 'प्रियंका बहुत अच्छी हैं जो उन्होंने हमें शूटिंग शुरू होने के 5 दिन पहले बता दिया कि वह 'भारत' में काम नहीं कर सकतीं।' बता दें कि अब फिल्म में प्रियंका की जगह कटरीना कैफ काम कर रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें