मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी क्रम में जहां आज ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज हो गया तो वहीं जेल से बाहर आते ही अभिनेता केआरके को जान से मारने की धमकी मिलने लगीय़ आज बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
विक्रम वेधा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में ऋतिक रोशन दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और सैफ अली खान की नाक में दम करते दिख रहे हैं। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर ये ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' से पिछले दिनों ये खबर आई थी कि अब कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह इसमें नजर नहीं आने वाले हैं। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कपिल शर्मा शो से एक विकेट और गिरने वाला है। कहा जा रहा है कि शो में सबके चहेते चंदू चायवाला यानि चंदन प्रभाकर अब शो में नजर नहीं आने वाले हैं। कॉमेडी शो में चंदन प्रभाकर यानि चंदू चायवाला सभी के चहेते थे। लेकिन अब वह शो में कॉमेडी करते नहीं दिखाई देंगे। इस बात पर उन्होंने खुद मुहर लगाई है।
अभिनेता रणबीर कपूर का प्रतिबंधित मांस को लेकर एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने मांस को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उनकी इस बात से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। लोग उनकी कल रिलीज होने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। रणबीर और आलिया बुधवार को जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तो विरोधियों ने उन्हें दर्शन तक नहीं करने दिए। इसी बीच अचानक 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रतिबंधित मांस को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद कुमार (केआरके) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके बेटे फैसल ने अपने पिता के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि उनके पिता की जान खतरे में हैं। बता दें कि 9 दिनों तक जेल में रहने के बाद आज ही केआरके को जमानत मिली है।
फर्स्ट गियर, थैंक गॉड, गॉड फादर
- फोटो : Social Media
यह साल फिल्मों के लिहाज से काफी मायने रखता है। 2022 में सिनेमाघरों में लगातार बड़े-बड़े स्टार्स की मेगा बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। सोशल मीडिया पर बायकॉट की उठती मांग और लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बाद भी बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार्स अपनी फिल्में रिलीज करने से जरा भी नहीं डर रहे। जहां इन दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बज देखा जा रहा है, वहीं आज इसकी चर्चाओं के बीच तीन बड़े स्टार्स की फिल्मों के पोस्टर जारी हुए हैं। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की 'थैंक गॉड', नयनतारा की 'गॉड फादर' और फहाद फासिल की 'टॉप गियर' की। चलिए जानते हैं जारी हुए पोस्टर्स में आपके पसंदीदा सितारें कैसे दिख रहे हैं।
देशभर में इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में शुरू हुए इस बायकॉट ट्रेंड का असर अब लगभग हर बॉलीवुड फिल्मों पर देखने को मिल रहा है। बहिष्कार की वजह से इन फिल्मों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड पर इंडस्ट्री के कई कलाकार अपने विचार रख चुके हैं। इसी क्रम में अब इंडस्ट्री के एक और कलाकार ने इस पर अपना पक्ष रखा है।
ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म भी तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर सुष्मिता सेन तक अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। इसी क्रम में 90 के दशक की एक और एक्ट्रेस अपने वेब सीरीज डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में अभिनेत्री काजोल की डेब्यू सीरीज की घोषणा की गई है, जो उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित होगी।
जल्द ही बहुचर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का नया सीजन 'बिग बॉस 16' शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। शो के प्रतिभागियों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस शो मे हिस्सा लेने के लिए कई स्टार्स से बातचीत जारी है, हालांकि अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो के लिए जन्नत जुबैर रहमानी को साइन कर लिया गया है। इसके अलावा मिस्टर फैजू से भी 'बिग बॉस 16' के लिए बात चल रही है।
कैटरीना कैफ के साथ इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। इस शो में फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट नजर आई है। सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर इस शो में नजर आए। हर बार की तरह इस बार भी शो में खूब बातें हुई और कई बातों का खुलासाा हुआ। वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा तो खुद करण जौहर ने किया। करण ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इलियाना डिक्रूज और कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल डेटिंग कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में करण जौहर ने अपने शो में इलियाना का कटरीना के परिवार से कनेक्शन बताया है।
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' अक्सर ही लाइमलाइट में बना रहता है। हाल ही में आए शो के 10वें एपिसोड में 'फोन भूत' की कास्ट कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर आए थे। इस दौरान सभी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। करण जौहर ने सिद्धांत से उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया तो बीच में ईशान खट्टर कूद गए और कुछ ऐसा बोल गए कि एक बार फिर नव्या नंदा के साथ सिद्धांत के रिश्ते की खबरें आने लगी हैं।