फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल और ध्यानचंद बनेंगे विक्की कौशल? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 12 Apr 2023 07:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
संजय दत्त, विक्की कौशल - फोटो : social media
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
ब्लडी डैडी - फोटो : social media

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर लगातार प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'फर्जी' के कुछ दिनों बाद जहां शाहिद और कृति स्टारर फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, वहीं अब उनकी आगामी एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' के टीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर पिता की भूमिका में नजर आने वाले शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं और सभी को उस एक्शन की झलक जल्द ही देखने को मिलने वाली है।
Bloody Daddy: एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

 

विज्ञापन

3 of 11
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच आम बात है। एक्ट्रेस तो क्या यहां कई एक्टर्स को भी इस काली दुनिया का सामना करना पड़ा है। कई सितारे तो इस बारे में खुलासा भी कर चुके हैं, वहीं कई स्टार्स अक्सर कास्टिंग काउच पर बोलते नजर आते हैं। अब हाल ही में जुबली स्टार वामिका गब्बी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान वामिका गब्बी ने बताया कि उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है, लेकिन ये ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ महिलाओं के साथ होता है।
Vamika Gabbi: 'हर इंडस्ट्री में है कास्टिंग काउच...', वामिका गब्बी ने सिनेमा के काले सच का किया खुलासा

4 of 11
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। संजय दत्त एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। अभिनेता इन दिनों बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
Sanjay Dutt: फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल, शरीर के इन हिस्सों पर आई चोट

विज्ञापन

5 of 11
अल्लू अर्जुन, श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज आज भी लोगों में नजर आता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक उनके डायलॉग्स को लोगों ने इतना पसंद किया था कि आज भी लोग उसे दोहराते नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। फैंस को टीजर बहुत पसंद आया है। टीजर में एकबार फिर से पुष्पा का फायर अंदाज देखने को मिला है। पुष्पा के हिंदी वर्जन को बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने आवाज दी है। श्रेयस ने बताया है कि पार्ट 2 की हिंदी डबिंग के दौरान सबसे मुश्किल हिस्सा क्या था।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की डबिंग में श्रेयस तलपड़े को आईं ये मुश्किलें, सबसे चुनौतीपूर्णं था यह हिस्सा
विज्ञापन

6 of 11
राशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस के फिर से बादशाह बन चुके अभिनेता शाहरुख खान की बिटिया सुहाना के बाद लाइमलाइट में आने की बारी अब अभिनेत्री रवीना टंडन की बिटिया की है। रवीना की शादी देश के सबसे बड़े फिल्म वितरकों में से एक अनिल थडानी से हुई है और दोनों क बिटिया ने सोशल मीडिया पर स्कूल से विदाई का अपना एक वीडियो डालकर एक तरह से ये एलान कर दिया है कि पढ़ाई लिखाई खत्म, अब बारी बड़े परदे की है।
Rasha Thadani: रवीना की बिटिया ने पूरी की 14 साल की ‘तपस्या’, नए सफर पर निकलने का किया ये बिंदास एलान
विज्ञापन

7 of 11
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती पर उनको ड्रग्स देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। जिसके बाद रिया का करियर ठप सा हो गया था। अब रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया में वापस आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी, जिसके बाद सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह का एक ट्वीट सामने आया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। हालांकि अब इस बारे में प्रिया ने खुद सफाई दी है।
Rhea Chakraborty: सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया के खिलाफ नहीं दिया था बयान? ट्वीट कर लिखी यह बात

8 of 11
जवान - फोटो : social media

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि अल्लू ने शाहरुख की फिल्म जवान का ऑफर ठुकरा दिया है, लेकिन इसी बीच एक बार फिर उनका नाम फिल्म जवान को लेकर सामने आ रहा है। खबर यह भी आ रही है कि अल्लू ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है , लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि अल्लू इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।
Allu Arjun: शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? इस दिन रिलीज होगा 'जवान' का टीजर

 

9 of 11
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी सेहत की वजह से तो कभी अपनी फिटनेस और फिल्मों की वजह से। यूं तो सुष अक्सर पॉजिटिव वजहों से ही मीडिया का ध्यान खींचती हैं, मगर इस बार वजह थोड़ी उल्टी है। हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है? हाल ही में सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शॉपिंग करने निकलीं। वापस लौटते हुए कुछ ऐसा हो गया कि लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Sushmita Sen: सड़क पर कचरा फैलाते पकड़े गए सुष्मिता-रोहमन शॉल? यूजर्स बोले- ये रोल मॉडल हैं?

10 of 11
विक्की कौशल - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में मेघना गुलज़ार की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग खत्म कर ली है, जिसकी घोषणा एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विक्की हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद पर बनने वाली बायोपिक में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ सकते हैं।
Vicky Kaushal: ध्यानचंद की बायोपिक में ईशान नहीं विक्की कौशल आएंगे नजर? मेकर्स कर सकते हैं एक्टर से बातचीत

विज्ञापन

11 of 11
तुनीशा और सिद्धार्थ - फोटो : social media

तुनीशा शर्मा सुसाइड केस में नए नए पहलूओं का खुलासा हो रहा है। तुनीशा शर्मा के कथित बॉयफ्रेंड शीजान अब पुलिस हिरासत से बाहर आ चुके हैं। हालांकि, अभी भी तुनीशा की मां शीजान को बेगुनाह मानने से इंकार कर रही हैं। अब इसी क्रम टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने बताया है कि मौत से एक दिन पहले तुनिशा ने उन्हें और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को वीडियो कॉल किया था।
Siddharth Nigam: 'मौत से एक दिन पहले तुनीशा ने किया था वीडियो कॉल...', अभिनेता सिद्धार्थ निगम का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें