फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन और विवादों में घिरी शाहरुख की ‘जवान’, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 05 Nov 2022 07:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्लैमर से भरी मनोरंजन की दुनिया और इसके सितारे अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
ग्लैमर से भरी मनोरंजन की दुनिया और इसके सितारे अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब वरुण धवन ने खुलासा किया है कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ था। इसके साथ ही वरुण एक शख्स को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे।

Varun Dhawan: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन, बात करते हुए भर आईं एक्टर की आंखें

 

विज्ञापन

3 of 11
डगलस मैकग्रा - फोटो : सोशल मीडिया
टोनी और ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक, निर्देशक और कलाकार डगलस मैकग्रा का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डगलस मैक्ग्रा की आत्मकथात्मक 'एवरीथिंग इज फाइन' की प्रोडक्शन कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि गुरुवार को अचानक निर्देशक का निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, मैक्ग्रा अपनी मृत्यु के समय न्यूयॉर्क शहर में थे और ऑफ-ब्रॉडवे के DR2 थिएटर में एवरीथिंग इज फाइन का शो कर रहे थे।

दुखद: ऑस्कर नॉमिनेटेड मशहूर लेखक-निर्देशक डगलस मैकग्रा का निधन, आखिरी समय में न्यूयॉर्क में कर रहे थे शो

4 of 11
Charu Asopa - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान के कारण चर्चा में हैं। पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया। राजीव सेन ने आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन इसी बीच इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। राजीव सेन ने चारू पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोपों का आरोप लगाया है। एक वीडियो का हवला देते हुए राजीव सेन का कहना है कि चारू का एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा है। करण मेहरा ने इस आरोप को बेसिर पैर का बताते हुए राजीव सेन को मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है। वहीं अब चारू असोपा ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है।

Rajiv Sen-Charu Asopa: करण मेहरा से अफेयर पर चारू असोपा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- राजीव ने अनैतिक काम किया

 
विज्ञापन

5 of 11
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सिनेमा की फिल्म 'कंतारा' बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुई है। यह फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने कमाई में हर किसी को हैरान कर दिया। 'कांतारा' में ऋषभ शेट्टी नजर आए, जिनकी एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं, अब 'कांतारा' की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं, जिसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया है। इन ऑफर्स का अभिनेता ने क्या जवाब दिया। इस बारे में उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है।

Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं

 
विज्ञापन

6 of 11
कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर कान्ये वेस्ट आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कान्ये वेस्ट अक्सर विवादों में फंस जाते हैं और ऐसे में उन्हें विवादों का किंग भी कहा जाता है। पिछले दिनों उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लग गया था, फिर पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास' ने रैपर के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली और इसके बाद फोर्ब्स के मुताबिक वह बिलेनियर भी नहीं रहे। वहीं, अब इस सबके बीच एक बार फिर कान्ये वेस्ट सुर्खियों में आ गए हैं। रैपर का कहना है कि वह एक महीने किसी से बात नहीं करेंगे, बोल्ड फिल्में नहीं देखेंगे और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएंगे।

Kanye West: अब एक महीने के लिए मौन व्रत रखेंगे कान्ये वेस्ट, बोल्ड फिल्मों और शराब से भी बनाएंगे दूरी
विज्ञापन

7 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अपने लुक्स की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन अपने बेबाक बयानों से वह ट्रोल्स का मुंह भी बंद कर देती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में भले ही उर्फी ज्यादा समय न टिक पाई हों, लेकिन अब वह अपने दूसरे रियलिटी शो के लिए एकदम तैयार हैं। दरअसल, उर्फी जावेद 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' में नजर आने वाली हैं।

Urfi Javed: 'स्प्लिट्सविला एक्स4' में अपना परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए बेताब हैं उर्फी, लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

8 of 11
Jawan - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभिनेता हाल ही में आई कुछ फिल्मों में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, अब शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप

 

9 of 11
विवेक ओबरॉय
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनके पिता के लिए शनिवार को राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने साल 2003 के एक मामले में अभिनेता और उनके पिता के खिलाफ जारी एक याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने एंटरटेनमेंट इवेंट कंपनी के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी मामले में विवेक ओबेरॉय और उनके पिता सुरेश ओबेरॉय के पक्ष में फैसला सुनाया है।

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को उच्च न्यायालय से मिली राहत, साल 2003 के कथित धोखाधड़ी मामले में रद्द हुई याचिका

10 of 11
केजीएफ - राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरसअल, राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कामों में व्यस्त हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस इस यात्रा का प्रचार कर रही है। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कई वीडियोज बनाए गए हैं। इन वीडियोज में कांग्रेस ने यश की फिल्म 'केजीएफ' के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ कॉपीराइट का केस, केजीएफ से जुड़ा है मामला

 
विज्ञापन

11 of 11
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से सलमान खान और कटरीना कैफ का लुक सामने आ गया है। इसके अलावा, सामने आए टीजर से भी साफ हो गया है कि दोनों इस बार भी अपने एक्शन और रोमांस से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म में एक नई एंट्री हुई है। इस फिल्म में टीवी की अभिनेत्री को कास्ट किया गया है, जो सीधा कटरीना कैफ को फिल्म में टक्कर देती हुई दिखाई देंगी।

Tiger 3: क्या 'टाइगर 3' में कटरीना को टक्कर देगी टीवी की यह हसीना, सामने आई रिपोर्ट ने फैंस को किया एक्साइटेड

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें