फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 09 Jan 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अवतार 2, तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : social media
सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के तीन हफ्तों में ही करीब 14060 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दुनिया भर में कर चुकी निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। फिल्म का देश में कुल कलेक्शन (ग्रॉस) 454 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की नेट कमाई भी 373.25 करोड़ रुपये के पार चली गई है। ये कमाई तीन साल पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कुल कमाई 438 करोड़ रुपये और नेट कमाई 372.22 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है। फिल्म के भारतीय भाषाओं के संस्करणों की कमाई बेहतरीन रही है। खासतौर से फिल्म के हिंदी संस्करण को उत्तर भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। देश मे अब तक रिलीज हुई सारी भाषाओं की फिल्मों की सूची में भी ये नंबर आठ पर है।
Avatar The Way Of Water: ‘अवतार 2’ ने भारत में लहराया सबसे ऊंचा परचम, बनी हॉलीवुड की मूवी नंबर वन
विज्ञापन

3 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
तुनिशा आत्महत्या मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। मुंबई की एक कोर्ट में सोमवार को इस केस पर सुनवाई हुई, जिसमें शीजान खान के वकील ने कई बड़े खुलासे किए। एक्टर के वकील ने कोर्ट को बताया कि ब्रेकअप के बाद तुनिशा की जिंदगी में एक नया शख्स आ चुका था। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बात की जानकारी तुनिशा की मां को भी थी। 
Tunisha Sharma: तुनिशा केस में आया नया मोड़, मौत से 15 मिनट पहले एक्ट्रेस ने इस शख्स को किया था वीडियो कॉल

4 of 11
सोनू सूद - फोटो : social media
सोनू सूद एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। कोरोना काल में उनके द्वारा की गई लोगों की मदद ने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। जिनकी छाप आज भी जनमानस में यदाकदा दिख जाती है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक हर पीढ़ी के लोग उनके दीवाने हैं।
Sonu Sood: 'रियल हीरो' सोनू सूद के नाम, हिमालय की चोटी से सेना के जवानों का पैगाम
विज्ञापन

5 of 11
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में उनके सह कलाकार शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शीजान इन दिनों पुलिस हिरासत में है। इस मामले में शीजान खान की जमानत याचिका को वसई कोर्ट ने 11 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया है। आत्महत्या मामले में तुनिशा की ओर से केस लड़ रहे वकील तरुण शर्मा का कहना है कि हमने आगे की तारीख मांगी है और हम 11 जनवरी को अदालत में अपना दृष्टिकोण रखेंगे। 
Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका

विज्ञापन

6 of 11
फर्जी मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज 'फर्जी' इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों सीरीज से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। अब इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ राशि खन्ना और केके मेनन का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। मोशन पोस्टर धांसू है। इसमें बॉलीवुड और साउथ के सितारे दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Farzi Motion Poster: 'फर्जी' का मोशन पोस्टर रिलीज, शाहिद और विजय के बाद धांसू अंदाज में नजर आए ये सितारे

विज्ञापन

7 of 11
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। विजय की आने वाली फिल्म वारिसु का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया था। लेकिन अब इसका हिंदी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में एकबार फिर विजय अपने पुराने अंदाज में वापसी करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पडाईपल्ली कर रहे हैं।
Varisu: पुराने अंदाज में फिर वापस लौटे विजय, वारिसु के हिंदी ट्रेलर में लगा एक्शन और रोमांस का तड़का

8 of 11
शाहरुख और सलमान - फोटो : social media
शाहरुख खान की 'पठान' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर भारी विवाद हो चुका है। हालांकि, शाहरुख के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'पठान' फिल्म की रिलीज डेट जैसे जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान खान भी फिल्म 'पठान' के ट्रेलर का हिस्सा बनेंगे।
Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस

9 of 11
Aarav Bhatia-Naomika Saran - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। न सिर्फ स्टार्स, बल्कि उनके परिवार के बारे में वे खूब उत्सुकता दिखाते नजर आते हैं। यही वजह है कि सितारों के बच्चे इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही खूब लोकप्रिय होते रहते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ जाती है। अब ताजा मामला अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का है। इन दिनों आरव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है कौन? आइए जानते हैं...
Akshay Kumar: मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही अक्षय के बेटे आरव की तस्वीर, कौन है जानिए

10 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। उर्वशी को हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें उन्होंने लाल कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की स्टॉकिंग भी पहनी हुई थी। इस दौरान उनकी ड्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी वजह से उर्वशी को ट्रोलिंग की शिकार होना पड़ा।
Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक 
विज्ञापन

11 of 11
जी 2 - फोटो : insta

दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अदिवि शेष ने 'मेजर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म से अदिवि शेष ने देशभर में फैले सिनेप्रेमियों की तारीफें हासिल की थी। 'मेजर' से दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाले अदिवि शेष ने आज अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'जी 2' का एलान कर दिया है। इस घोषणा को करने के लिए अदिवि शेष ने एक छोटा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गई हैं। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
G2: अदिवि शेष की नई पैन इंडिया फिल्म का एलान, 'जी 2' में एक बार फिर दिखेगा अभिनेता का एक्शन अवतार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें