फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: ऋषभ पंत को लेकर परेशान हैं उर्वशी? अभिनेत्री की मां ने पोस्ट कर कहा- 'चिंता मत करो बेटा'

Mon, 09 Jan 2023 07:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए सड़क हादसे के बाद वह लगातार सुर्खियों में बने हैं। उनका नाम अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नाम जोड़ा जाता है। जब से ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ है तब से एक्ट्रेस लगातार अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में जिस अस्पताल में  ऋषभ का इलाज चल रहा है उसकी तस्वीर शेयर की थी। इसी बीच एक्ट्रेस की मां ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसे देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी - फोटो : social media
उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस संग दो तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट की पहली तस्वीर कोकिलाबेन अस्पताल की है, जिसमें क्रिकटर ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर उर्वशी की मां की है, जिसमें वह मंदिर के बाहर खड़े होकर पोज दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस की मां ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'सब ठीक हो जाएगा। बेटा चिंता मत करो उर्वशी रौतेला।'
  ">http://
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी की मां का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट को देख काफी कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर उर्वशी को किस बात की इतनी चिंता सता रही है। वहीं, कुछ फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, मीरा राजपूत ये दिखाना चाहती हैं कि ऋषभ पंत के एडमिट होने की वजह से उनकी बेटी काफी परेशान हैं। हालांकि कुछ फैंस इस पोस्ट पर उर्वशी और उनकी मां की चुटकी भी ले रहे हैं और कह रहे हैं कि सासू मां को अपने दामाद की कितनी चिंता है। 
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी - फोटो : social media
उर्वशी की मां के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वाट्सएप या कॉल करके ये बात बताई जा सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या' ड्रामा लगाया हुआ है ये आप लोगों ने।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या मजाक बना रखा है।' इस पोस्ट को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस की मां ऋषभ पंत से मिलने गई थीं। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा,' सासू मां को बड़ी चिंता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेटी के प्यार ने मां को कहां ला दिया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें