फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: उर्फी ने अशनीर को दिया करारा जवाब और प्रियंका ने फिर खोले इंडस्ट्री के राज, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Thu, 11 May 2023 07:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
उर्फी जावेद-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता ही रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
उर्फी जावेद-अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हर दिन वह अपनी नई-नई ड्रेस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। कुछ लोग उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ लोग जमकर आलोचना करते हैं। हालांकि, उर्फी आलोचकों को करारा जवाब देना बखूबी जानती हैं, भले ही इसके लिए उन्हें कुछ वक्त इंतजार क्यों न करना पड़े! हाल ही में उन्होंने शार्क टैंक के जज रहे अशनीर ग्रोवर पर पलटवार किया है। कुछ वक्त पहले अशनीर ने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया था। अब मौका देखकर उर्फी ने उन्हें करारा जवाब दे डाला है।
Urfi Javed: उर्फी ने अशनीर को याद दिलाया उनका पुराना बयान? चुटकी लेते हुए कही यह बात
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इस सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। अभिनेत्री की सिटाडेल फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। इस सीरीज का प्रियंका ने जमकर प्रमोशन किया है और इस दौरान वह कई मुद्दों पर भी खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में एकबार फिर उन्होंने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड के डार्क फेज का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि कैसे जब वह इंडस्ट्री में नई नई थीं तो उन्हें यह बताया गया था कि कुछ प्रकार के शरीर को सुंदर माना जाता है।
Priyanka Chopra: 'एक्ट्रेस की पेल्विक बोन दिखनी चाहिए', प्रियंका ने फिर खोला बंद दरवाजों के पीछे छिपा काला सच

4 of 11
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म जय हो में दबंग खान ने आखिरी बार सोहेल के निर्देशन में काम किया था। इस बीच हाल ही में सोहेल ने खुलासा किया है कि वह मौजूदा समय में एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, जो संभावित रूप से एक एक्शन फिल्म हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस  फिल्म के लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद सलमान खान हैं।
Sohail-Salman Khan: सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं सोहेल, बोले- भाई हैं लेकिन प्रोफेशनल हैं
विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का जब से ट्रेलर रिलीज किया गया है, तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। कभी स्टार्स के लुक पर तो कभी इसके कंटेट पर लगातार आपत्ति जताई जा रही है। बीते दिनों मेकर्स ने इसका ट्रेलर लॉन्च किया था, जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। हालांकि इसपर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। ताजा खबरों के अनुसार अब सीबीएफसी के सामने फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। 
Adipurush: नहीं थम रहीं आदिपुरुष की मुश्किलें, सनातन धर्म ने सेंसर बोर्ड के माध्यम से की स्क्रीन टेस्ट की मांग
विज्ञापन

6 of 11
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने  एक समाचार रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि वह एक प्रोपेगेंडा फिल्में बना रहे थे और उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 25 करोड़ रुपये का जुर्माना देना पड़ा था।
Prithviraj Sukumaran: 25 करोड़ रुपये जुर्माना देने के दावे पर भड़के पृथ्वीराज, यूट्यूब चैनल पर करेंगे केस
विज्ञापन

7 of 11
रिया चक्रवर्ती- प्रिंस नरूला - फोटो : social media
रोडीज का 19वां सीजन स्ट्रीम होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में काफी चीजें नई देखने को मिलने वाली हैं, लेकिन जब से इसका प्रोमो रिलीज हुआ है, तब से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस शो में रिया चक्रवर्ती भी नजर आने वाली हैं, जो कि जज के तौर पर दिखेंगी। जब से लोगों ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार अब रिया को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। एक्ट्रेस ने शो के दूसरे जज प्रिंस नरूला पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
Roadies 19: रोडीज के सेट पर मचा हंगामा, प्रिंस नरूला ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया धमकी देने का आरोप!

8 of 11
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो अक्सर ही किसी न किसी वजह से खबरों में बना रहते है। वहीं, हाल ही में तारक मेहता के निर्माताओं के खिलाफ एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शो में श्रीमती रोशन सोढ़ी की भूमिका में नजर आने वाली जेनिफर ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने निर्माताओं के उत्पीड़न के चलते शो छोड़ दिया था। शो के निर्माताओं और निर्देशन टीम ने अब इन आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि उसे खराब व्यवहार के चलते शो से बाहर निकाल दिया गया था।
Asit Modi: जेनिफर के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर असित मोदी का बयान, बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

9 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में अभिनेता जॉनी लीवर के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। वहीं, उन्होंने अपने बचपन का भी एक मजेदार किस्सा फैंस के साथ साझा किया।
Akshay Kumar: रिश्तेदार के सामने घरवाले करवाते थे मुजरा, अक्षय कुमार ने साझा किया बचपन का मजेदार किस्सा

10 of 11
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने जब से सिद्धार्थ आनंद की पठान में शाहरुख-सलमान का पावर-पैक कैमियो देखा है, तब से वह खुशी से झूम रहे हैं। दोनों खान को एक साथ देखना फैंस के लिए हमेशा एक विजुअल ट्रीट होता है। अब एकबार फिर से प्रशंसकों के लिए खुशशबरी है। बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार्स ने टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। खबर है कि बीते दिन मुंबई के मड आईलैंड पर शाहरुख ने शूटिंग के लिए सलमान को ज्वाइन किया और एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की है।
Tiger 3: शुरू हो गई सलमान-शाहरुख के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग, महज सात दिनों के लिए खर्च होंगे इतने करोड़
विज्ञापन

11 of 11
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा फिल्म मेकर रीमा कागती के क्राइम शो 'दहाद' का हिस्सा हैं। अभिनेता अपनी दमदार एक्टिमंग के लिए जाने जाते हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान विजय ने रीमा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि डायरेक्टर रीमा ने यह शो साइन करने से पहले उन्होंने यह वादा किया है कि वह अपने आने वाले प्रोजेक्टस में उन्हें एक पॉजिटिव रोल में कास्ट करेंगी।
Vijay Varma : इस शर्त पर विजय वर्मा ने स्वीकार किया था 'दहाड़' का ऑफर, जानें क्या हुई है डायरेक्टर से डील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें