रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अगली फिल्म में अक्षय पूर्व एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर दिवंगत जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जसवंत गिल को 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज के कोयले की खदान में आई बाढ़ में फंसे 65 श्रमिकों की जान बचाने के लिए जाना जाता है। इस बचाव कार्य को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन भी माना जाता है। TRP WEEK 18 : टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 से 'इमली' का पत्ता साफ