फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 01 Mar 2023 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कार्तिक आर्यन, तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के हीरो नागा शौर्य कुछ ऐसा करते ही रहते हैं जिससे वो अक्सर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोग उनके दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने हीरो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Naga Shaurya: गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने वाले को नागा शौर्या ने जमकर लगाई फटकार, लोग बोले- हमारा असली हीरो
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की देसी गर्ल ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और इसमें दो राय नहीं है कि अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली है। भारत में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री इस समय हॉलीवुड पर राज कर रही हैं। प्रियंका के पास इस समय बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक जहां बहुप्रतीक्षित ओटीटी प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' है, वहीं अभिनेत्री के पास एक और रोमांचक प्रोजेक्ट है और अंदाजा लगाइए क्या? प्रियंका अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत एक वेब सीरीज का निर्माण भी करने जा रही हैं।
Priyanka Chopra: अब अदाकारी के साथ दिमाग का भी कमाल दिखाएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस टॉपिक पर बनाएंगी वेब सीरीज

4 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है लेकिन जब से नवाज और उनकी पत्नी आलिया का झगडा सामने आया है, तब से वे कई तरह की परेशानियों में घिरते दिखाई पड़ रहे हैं। इसी क्रम में अब दिवंगत एक्टर इरफान खान और नवाज के बीच  हुए मनमुटाव की खबर सामने आई है।
Irrfan Khan: 'लंचबॉक्स' स्टार्स के बीच था मनमुटाव, नवाज के भाई ने किया शॉकिंग खुलासा
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' हाल ही में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद अब अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वहीं, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच कार्तिक और रणबीर के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि दोनों अभिनेता एक साथ नजर आएंगे।
Kartik Aaryan: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन! जानें क्या है हकीकत
विज्ञापन

6 of 11
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी साबित नहीं हुई है। दोनों सितारों की फिल्म 'सेल्फी' हाल ही में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन से ही फिल्म को लोगों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से टिकट खिड़की पर यह फिल्म लगातार जूझती नजर आ रही है।
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई
विज्ञापन

7 of 11
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेता और 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी तहसीन पूनावाला के घर आज किलकारी गूंजी है। अभिनेता पिता बन गए हैं। आज यानी एक मार्च को सुबह उन्होंने अपनी पत्नी मोनिका के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए फैंस को दी है। फैंस अब कपल को पहली बार माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Tehseen Poonawalla: बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला के घर गूंजी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

8 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' को लेकर चर्चा में हैं। बतौर मॉडल अपने करियर का आगाज करने वाले शाहिद कपूर ने अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। बॉलीवुड में उनकी छवि एक चॉकलेट बॉय के रूप में रही है। इसके अलावा एक्टर के फैंस उन्हें 'क्यूट' एक्टर भी कहते हैं। मगर, शाहिद को यह कॉम्प्लीमेंट कतई पसंद नहीं है। हाल ही में उन्होंने इस पर एतराज जताया है।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर को नहीं पसंद 'क्यूट बॉय' की इमेज, बोले- नफरत है इस शब्द से

9 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म लगातार चर्चा में है। अब आखिरकार इस पर काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म में एक बार फिर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हाल ही में सुनील शेट्टी ने फिल्म का काम शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकायदा एक नोट लिखा है। 
Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं, पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार के लिए कही यह बात

10 of 11
ज्विगाटो - फोटो : social media
आज के दौर में लोगों के पास घर बैठे खाना ऑर्डर करने की सुविधा मौजूद है। एक क्लिक पर ऑर्डर और पल झपकते ही खाना दरवाजे पर हाजिर। सैंकड़ों फूड डिलीवरी एप्लिकेशन और जरूरतमंदों को लुभाने के लिए उतने ही किस्म-किस्म के ऑफर। मगर, फूड कंपनी के इन वादों के बीच डिलीवरी करने वाला किन मुसीबतों से दो-चार होता है, इसके पीछे की कहानी को कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'ज्विगाटो' में दिखाने जा रहे हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 
Zwigato Trailer Out:'ज्विगाटो' का ट्रेलर जारी, चेहरे पर चिंता ओढ़े नजर आए सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा
विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पित है। एक्टर जल्द ही फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता के अगले प्रोजेक्ट कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। जिसका लेखन और निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे। रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे। जो एक कोर्ट रूम ड्रामा होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल प्ले करने जा रहे है। 
Amitabh Bachchan: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें