राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दोनों ही अभिनेताओं को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उनकी इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब नजर आ रही है। राज मेहता को सुपरहिट फिल्म गुड न्यूज के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था, लेकिन उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म यह करिश्मा नहीं दोहरा सकी है। Sharmila Tagore: शर्मिला को आई शुरुआती दिनों की याद, बोलीं- लोग सैफ से पूछते थे कि एक्टर बनोगे या क्रिकेटर?
विज्ञापन
3 of 5
सेल्फी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे से ही सेल्फी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इस फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन तीन करोड़ 80 लाख, तीसरे दिन तीन करोड़ 95 लाख, चौथे दिन एक करोड़ 30 लाख और पांचवें दिन एक करोड़ 10 लाख का कारोबार किया। इस बीच फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। Amitabh Bachchan: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ