फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘रनवे 34’ का ट्रेलर रिलीज और तेलुगू एक्ट्रेस गायत्री का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 21 Mar 2022 08:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 इस समय खूब चर्चा में है। अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले अजय देवगन 'रनवे 34' में आपको अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अपने तीनों अवतारों में मनोरंजन का ट्रिपल डोज देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 10
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 इस समय खूब चर्चा में है। अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले अजय देवगन 'रनवे 34' में आपको अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अपने तीनों अवतारों में मनोरंजन का ट्रिपल डोज देने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की ये फिल्म इस ईद पर रिलीज हो रही है। रनवे 34 सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कहानी है। 'रनवे 34' की कहानी मुख्य रुप से कैप्टन विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्रांत खन्ना का किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो पायलट की भूमिका में है। फिल्म में अजय देवगन की फ्लाइट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के बाद खराब मौसम में तूफान में फंस जाती है।

Runway 34: धांसू है अमिताभ बच्चन की मूवी ‘रनवे 34’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने डायरेक्ट की है फिल्म
विज्ञापन

2 of 10
राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म पर तमाम लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अब निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' का रिव्यू किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म से नफरत है। राम गोपाल वर्मा के इस रिव्यू पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है।

The Kashmir Files: ‘मुझे नफरत हो गई है’, द कश्मीर फाइल्स के लिए बोले राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
विज्ञापन

3 of 10
गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज - फोटो : social media
पिछले कुछ सालों में सिनेमा इंडस्ट्री ने अपने कई सितारों को खोया है। अब खबर है कि मशहूर तेलुगू एक्ट्रेस 'गायत्री' उर्फ 'डॉली डिक्रूज' का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होली पार्टी से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह एक दोस्त के साथ यात्रा कर रही थीं। हैदराबाद के गाचीबोवली में उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

दुखद : तेलुगू एक्ट्रेस गायत्री की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत, महज 26 साल ही थी उम्र

4 of 10
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnant) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है। सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।

Sonam Kapoor Pregnant: मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर कीं तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 10
सीताराम येचुरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
देशभर में इन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा जोरों शोरों पर है। एक तरफ जहां फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रोजाना इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं और बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स देश की सामाजिक एकता और अखंडता को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है।

The Kashmir Files: माकपा सचिव सीताराम येचुरी का बड़ा बयान, कहा- देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचा सकती है फिल्म
विज्ञापन

6 of 10
द कश्मीर फाइल्स पर आमिर खान का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस समय सफलता के झंडे गाड़ रही है। जो भी इस फिल्म को देख रहा है, वह विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कई सेलिब्रिटीज इस फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी से इसे देखने के लिए भी कह रहे  हैं। फिल्म की सफलता का आलम यह है कि अब तक इसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार आदि कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की है। हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। 
 
The Kashmir Files: 'हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए ये फिल्म', 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले आमिर खान
विज्ञापन

7 of 10
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। तापसी इस फिल्म में भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की भूमिका में नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म का टीजर सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। इस टीजर में तापसी पन्नू मिताली राज के लुक में काफी जच रही हैं।

Shabaash Mithu Teaser: तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का टीजर रिलीज, मिताली राज के लुक में अभिनेत्री का दिखा दमदार अंदाज

8 of 10
रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई थीं। कुछ समय पहले वह अपने पति व अभिनेता धनुष से अलग हो गईं। वहीं, अब वह अपनी प्रोफेशल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और अब वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Aishwaryaa Rajinikanth: बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, लव स्टोरी पर बनाने जा रही हैं फिल्म

9 of 10
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन ने 14 दिसंबर साल 2021 में शादी की थी। ये कपल तभी से लगातार चर्चा में बना हुआ है। अंकिता अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति विक्की जैन संग कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। विक्की जैन बिलासपुर के हैं लेकिन वह मुंबई में भी बिजनेस करते हैं और अंकिता का काम भी यहीं पर है ऐसे में ये कपल मुंबई में ही रहता है, हालांकि ये दोनों अभी भी अपने नए घर में जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में विक्की जैन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह दो सालों से घर जमाई बनकर अंकिता के यहां रह रहे हैं। कपल ने इंटरव्यू में अपनी शादी शुदा जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं।

Ankita Lokhande-Vicky Jain: दो सालों से अंकिता के यहां घर जमाई बनकर रहते हैं विक्की जैन, खुद बताई वजह
विज्ञापन

10 of 10
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' अपने पहले दिन से ही चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में नजर आ रहे सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे जानकार फैंस तक हैरान हैं। वहीं, अब निशा रावल ने भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। निशा अपने पति करण मेहरा संग लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आई थीं। अभिनेत्री ने अपने पति पर मारपीट करने और किसी लड़की की साथ अफेयर चलाने का आरोप लगाया था। वहीं, अब कंगना के शो में निशा रावल ने खुलासा किया है कि वह किसी गैर मर्द के करीब जा चुकी हैं। 

Lock Upp: शादीशुदा होते हुए भी निशा रावल ने ‘गैर मर्द’ संग बनाई थीं नजदीकियां, कंगना के शो में एक्ट्रेस का खुलासा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें