फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: चीन में रिलीज होगी सुई धागा और पति पीयूष पूरे से अलग हुईं अंगूरी भाभी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 09 Mar 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सुई धागा, शुभांगी अत्रे - फोटो : social media
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।  
Satish Kaushik Death: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

विज्ञापन

3 of 11
सुई धागा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म सुई धागा 5 साल पहले यानी 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर वरुण और अनुष्का की 'सुई धागा' ने जमकर धमाल मचाया था। मेक इन इंडिया अभियान को दर्शाती 'सुई धागा' को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म 'सुई धागा' आने वाले समय में चीन में रिलीज के लिए तैयार है।
Sui Dhaaga: अब ड्रैगन भी देखेगा वरुण-अनुष्का की कैमेस्ट्री, इस दिन चीन में रिलीज होगी 'सुई धागा'

 

4 of 11
'कुशी' के सेट पर विजय देवरकोंडा और टीम के साथ सामंथा - फोटो : twitter
सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों अभिनेत्री स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, जिस कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेत्री से फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार मांग रहे थे, तब अभिनेत्री ने फैंस से फिल्म की शूटिंग पर जल्द ही लौटने का वादा किया था। अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री अब तेलुगू रोमांटिक फिल्म 'कुशी' के सेट पर वापस आ गई हैं।
Samantha: सामंथा ने शुरू की 'कुशी' की शूटिंग, विजय देवरकोंडा और टीम ने सरप्राइज देकर किया एक्ट्रेस का स्वागत
विज्ञापन

5 of 11
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

'भाभी जी घर पर है' की 'अंगूरी भाभी' यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। शुभांगी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे थे। आपसी कलह के कारण उनके रिश्ते में दरार आई और उन्होंने अब अलग होने का फैसला किया है।
Shubhangi Atre: 'अंगूरी भाभी' का 19 साल पुराना रिश्ता टूटा, पति पीयूष पूरे से अलग हुईं शुभांगी अत्रे

 

विज्ञापन

6 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के सिर से मां का साया उठ चुका है। दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बिखरती दिख रही है। राखी सावंत के पति आदिल फिलहाल जेल की हवा काट रहे हैं। राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया। इसके बाद राखी के फैंस लगातार यह जानने के इच्छुक हैं कि राखी का फ्यूचर प्लान क्या है? क्या सबकुछ ठीक होने के बाद वह फिर आदिल के साथ रहेंगी या आदिल को तलाक देकर नए सिरे से जिंदगी शुरू करेंगी। इस बारे में हाल ही में राखी सावंत ने चुप्पी तोड़ी है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, बोलीं- न आदिल को तलाक दूंगी, न ही बच्चे पैदा करूंगी

विज्ञापन

7 of 11
रेनर्वेशन - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल के 'होकआई' यानी जेरेमी रेनर के नया शो 'रेनर्वेशन' 12 अप्रैल को सभी एपिसोड डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमियर होंगे। रेनर्वेशन चार भागों वाली सीरीज है, जो दुनिया भर के समुदायों के लिए रेनर की सेवा पर केंद्रित है। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे सेवा से हटाए गए वाहनों का पुनर्निर्माण कर उन्हें दुनियाभर के समुदायों की सेवा में लगाया गया है। इस सीरीज में जेरेमी रेनर के साथ बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।
Rennervations: 'होकआई' स्टार जेरेमी के नए शो 'रेनर्वेशन' की रिलीज डेट आई सामने, अनिल कपूर भी आएंगे नजर

8 of 11
शुभमन गिल-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल इन दिनों खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कभी उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है तो कभी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उनके अफेयर की चर्चा होती है। इस बीच अफवाह फैली कि शुभमन को साउथ की दिग्गज अदाकारा रश्मिका मंदाना पर क्रश है, जिसके बाद फैंस हैरान रह गए। हालांकि, अब इस मामले में शुभमन ने साफ-साफ अपने दिल की बात बता दी है। 
Shubman Gill: आखिर किस एक्ट्रेस पर आया गिल का दिल? रश्मिका पर क्रश को लेकर शुभमन ने कह दी यह बात

9 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर राम चरण पहली बार फिल्म निर्माता शंकर के साथ काम  कर रहे है। फिलहाल फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है, जिसे अभी तक आरसी 15 कहा जा रहा है। निर्माता दिल राजू ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने की तैयारी की जा रही है। 
RC15: राम चरण के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, इस दिन रिलीज होगा RC15 का फर्स्ट लुक

10 of 11
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media
बॉलीवुड के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक लव रंजन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अदाकारी से सजी इस फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय तक की सभी तारीफ कर रहे हैं। रिलीज होते ही जहां फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल खुश कर दिया है, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। यह खबर 'तू झूठी मैं मक्कार' की ओटीटी रिलीज से संबंधित है। ताजा रिपोर्ट्स में फिल्म के ओटीटी रिलीज के प्लेटफॉर्म का नाम सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं ओटीटी के बाद सभी को फिल्म कहां देखने को मिलेगी..
TJMM OTT Release: 'तू झूठी मैं मक्कार' का ओटीटी प्लेटफॉर्म तय? जानें आपके घर कब तक आएंगे रणबीर-श्रद्धा
विज्ञापन

11 of 11
शिरीन मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शिरीन मिर्जा आज टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। जहां काफी समय से अभिनेत्री सिनेमा की दुनिया से गायब थीं, वहीं कुछ ही समय पहले शिरीन ने 'कलर्स' के सीरियल 'धर्मपत्नी' से वापसी की थी। सभी फैंस शिरीन की दमदार वापसी से काफी खुश थे, लेकिन आज अभिनेत्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शिरीन 'धर्मपत्नी' के सेट पर अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Shireen Mirza: 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा, तबीयत बिगड़ते ही मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें