फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: द केरल स्टोरी का विरोध बढ़ा और IPL फाइनल से जवान का बड़ा कनेक्शन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 05 May 2023 07:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोगों को दिलचस्पी होती है। वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा व टीवी इंडस्ट्री से भी रोजाना नई-नई खबरें आती रहती हैं। आज भी एंटरटेनमेंट जगत से कई खबरें सामने आईं हैं। तो चलिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज पांच मई को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद भी इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, केरल में विभिन्न युवा संगठनों ने 'द केरल स्टोरी'की स्क्रीनिंग के खिलाफ आज शुक्रवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा, नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस (एनवाईसी) के कार्यकर्ताओं और फ्रेटरनिटी मूवमेंट ने कोच्चि में एक स्थानीय थिएटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

The Kerala Story: युवा संगठनों ने किया द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग का विरोध, केरल में थिएटर के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

3 of 11
जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सुकेश जैकलीन के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। आखिरी बार सुकेश ने ईस्टर पर जेल से चिट्ठी लिखकर जैकलीन को याद किया था। अब एकबार फिर से सुकेश ने जेल से जैकलीन को लेटर लिखा है और उनके जन्मदिन पर एक सरप्राइज प्लान करने की बात कही है। 

Sukesh Chandrashekhar: बर्थडे पर जैकलीन को सरप्राइज देगा सुकेश, नई चिट्ठी में लिखा- फिर से प्यार हो गया...

4 of 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोड़ी' आज यानी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोर्ट ने बीते दिन इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दे दिया, जिससे दिलजीत के फैंस बेहद दुखी हो गए। 'जोड़ी' पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर बनी बायोपिक है। वहीं, अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगने पर दिलजीत, पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगते नजर आए हैं।

Jodi: 'हमने अपना 100 प्रतिशत दिया लेकिन...,' जोड़ी की रिलीज रोक पर दिलजीत दोसांझ का माफीनामा
विज्ञापन

5 of 11
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हिंदी सिनेमा में लेखकों की भूमिका शुरू से ही हाशिये पर रही है। उनके सम्मान और अधिकार को लेकर बातें तो होती रहती है, लेकिन शुरू से ही इसे अनदेखा ही किया गया। उधर अपने अधिकारों को लेकर हॉलीवुड के राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) के सदस्य हड़ताल पर चले गए। इस संस्था का कोई भी सदस्य किसी भी स्टूडियो, निर्माता, ओटीटी प्लेटफार्म और टीवी के लिए स्क्रिप्ट नहीं लिखेगा। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने भारत में स्क्रीन राइटर एसोसिएशन (एसडब्लूए) को पत्र लिखकर उनके इस हड़ताल में सहयोग करने की मांग की है।

Writers’ Strike: मुंबई तक पहुंचा हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल का असर, एसडब्लूए ने जारी की अपील
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म पठान इस साल की सबसे बड़ी सुरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म पर दीपिका पादुकोण  की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर खूब विवाद हुआ था। हालांकि शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म को देखने कि लिए शाहरुख खान के फैंस पड़ोसी देश से भारत पहुंचे थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता के फैंस इस कदर पागल थे कि वह टिकट को दोगुने दामों पर भी खरीदने के लिए तैयार थे। अब शाहरुख के फैंस की फिल्म पठान एक और उपलब्धि हासिल करने जा रही है। यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Pathaan: अब बांग्लादेश में भी छाने वाला है 'पठान' का जादू, 52 साल बाद रिलीज होगी पहली हिंदी फिल्म
विज्ञापन

7 of 11
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए केरल राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और यह सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी खतरनाक है। इसे लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने आपत्ति जताते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। अब 'द केरल स्टोरी' विवाद के बीच मशहूर गायक और संगीतकार एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर मस्जिद में हो रहे एक हिंदू विवाह का वीडियो साझा किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

AR Rahman: एआर रहमान ने साझा किया मस्जिद में हिंदू शादी का वीडियो, 'द केरल स्टोरी' पर इस अंदाज में साधा निशाना

8 of 11
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान का कैमियो सीन खूब पसंद किया गया। कुछ ही देर के लिए सही, लेकिन पर्दे पर जब दोनों सितारे एक साथ नजर आए तो हॉल सीटियों से गूंज उठा। अब फिल्म 'टाइगर 3' में एक बार फिर दर्शक इन दोनों सितारों को साथ देख सकेंगे। खबरों के मुताबिक फिल्म के स्पेशल सीक्वेंस के लिए सलमान-शाहरुख आठ मई को शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए मेकर्स भी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।

Tiger 3: दमदार होगा सलमान-शाहरुख का एक्शन सीक्वेंस, इतने करोड़ खर्च कर रहे आदित्य चोपड़ा

9 of 11
आमिर खान-गजनी 2 - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के बाद से फिल्मों से दूर हैं। एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। हालांकि इन फ्लॉप फिल्मों के अलावा एक्टर की सुपरहिट फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। एक बार फिर से एक्टर अपनी इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

Ghajini 2: गजनी 2 के लिए आमिर खान और निर्माता अल्लू अरविंद आएंगे साथ, फिल्म को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान

10 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' बन लोगों के दिलों पर छा जाने वाले शाहरुख खान अब 'जवान' बनकर तारीफें बटोरने आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर एटली भी अपना बॉलीवुड निर्देशन डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से 'जवान' की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी कड़ी में अब 'जवान' से जुड़ा आईपीएल 2023 कनेक्शन भी सामने आ गया है, जिसने फैंस के उत्साह को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है। 

Jawan: IPL 2023 फाइनल से होगा 'जवान' का बड़ा कनेक्शन, शाहरुख खान करेंगे अहम घोषणा
विज्ञापन

11 of 11
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' के बाद विजय वर्मा इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स में शुमार हो गए हैं। अब जल्द ही वह सीरीज 'दहाड़' में नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया अभिनीत इस सीरीज में विजय एक अहम रोल अदा कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में विजय वर्मा सीरीज में अपने किरदार पर बात करते नजर आए। 

Vijay Varma: 'दहाड़' में अपने किरदार से बेहद खुश हैं विजय वर्मा, बोले- तुरंत भर दी थी हामी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें