फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amyra Dastur: कास्टिंग काउच को लेकर फूटा अमायरा दस्तूर का गुस्सा, कहा- दोनों इंडस्ट्री में होता है हैरेसमेंट

Fri, 05 May 2023 07:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : Instagram: @amyradastur93

फिल्मी जगत में कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट को लेकर अब तक की अभिनेत्रियों का दर्द छलका है। अपने साथ हुई भयावह घटना की पोल बहुत कम लोग ही खोल पाते हैं। अब इसी में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का नाम भी जुड़ चुका है। अमायरा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों का भी जाना माना नाम हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्हें दोनों ही इंडस्ट्री में शोषण का सामना करना पड़ा था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमायरा दस्तूर का शाही अंदाज - फोटो : instagram

अपने हालिया इंटरव्यू में अमायरा ने खुलासा किया कि कुछ वक्त समय पहले ही उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात की थी कि किस तरह इस मामले में दोनों ही इंडस्ट्री एक दूजे से ज्यादा अलग नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में पुरुषों और महिलाओं के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : instagram

जब अमायरा से उनका नाम पूछा गया, जिन्होंने उनका शोषण किया तो अभिनेत्री ने नाम लेने से मना कर दिया और कहा कि उन में उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है क्योंकि वे पावरफुल लोग हैं लेकिन वह एक दिन जरूर बताएंगी। अमायरा का यह बयान सुनकर उनके फैंस भी काफी शॉक हैं और अभिनेत्री के हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं। 

4 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : instagram

अमायरा ने कहा,  ‘सच कहूं तो मैंने दक्षिण या बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है, लेकिन हां, मैंने दोनों इंडस्ट्री में अपने हिस्से के उत्पीड़न का सामना किया है। मेरे पास उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है क्योंकि वह शक्तिशाली लोग हैं । वह पुरुष और महिलाएं हैं, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं असहाय महसूस करूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमायरा दस्तूर - फोटो : सोशल मीडिया

अमायरा ने एक घटना का जिक्र करते हुए यह भी कहा, ‘मैंने एक एक्टर  एक गाने में एक शॉट के दौरान मुझसे बुरी तरह चिपक गया और मेरे कान में फुसफुसाते हुए कहा कि वह बहुत खुश था कि मैं उसके साथ फिल्म में थी। जब मैंने उसे अपने से दूर कर दिया और फिर से उससे बात करने से मना कर दिया, उसने मेरे अनुभव को काफी बुरा बना दिया था।’ 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें