फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अमेरिका में भी गूंज और ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बायकॉट 'पठान', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 20 Mar 2022 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देश भर में धूम मचा रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अमेरिका में भी हंगामा कर दिया है। भारत की तरह वहां भी इसे दिखा रहे सिनेमाघरों की संख्या में चार गुना इजाफा हो चुका है। 
विज्ञापन
1 of 10
द कश्मीर फाइल्स, पठान - फोटो : सोशल मीडिया
देश भर में धूम मचा रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अमेरिका में भी हंगामा कर दिया है। भारत की तरह वहां भी इसे दिखा रहे सिनेमाघरों की संख्या में चार गुना इजाफा हो चुका है। फिल्म की कमाई वहां दिखाई जा रही तमाम अंग्रेजी फिल्मों से भी आगे निकलने लगी है। और, इस सप्ताहांत तो फिल्म यूएसए बॉक्स ऑफिस की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अमेरिका में भी 11 मार्च को ही रिलीज हुई। सिर्फ 63 सिनेमाघरों से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर ही करीब चार लाख डॉलर की कमाई करके लोगों को चौंका दिया।

Kashmir Files in USA Top 10: अमेरिका में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने लहराया परचम, 10 दिन में बटोर लिए इतने लाख डॉलर
विज्ञापन

2 of 10
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में पठान का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज अचानक फिल्म 'पठान' को बायकॉट करने की मांग हो रही है। ट्विटर पर लगातार पठान बायकॉट ट्रेंड हो रहा है और यूजर्स फिल्म को बायकॉट करने के लिए एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि लोग 'द कश्मीर फाइल्स' देखने की अपील भी करते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ट्वीटर पर क्यों कर रहे हैं लोग 'पठान' को बायकॉट करने की मांग।

Pathan VS The Kashmir Files: ट्विटर पर शाहरुख की फिल्म 'पठान' का हुआ बायकॉट, लोगों ने की 'द कश्मीर फाइल्स' देखने की अपील
 
विज्ञापन

3 of 10
फिल्म रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने इस फिल्म का टीजर शेयर किया था, जिसमें अजय देवगन के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। इस दिन के बाद से ही फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का ट्रेलर कल यानी 21 मार्च को रिलीज हो रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए अजय देवगन ने फिल्म का नया प्रोमो शेयर किया, जो काफी दमदार है। 

Runway 34: अजय देवगन की 'रनवे 34' का सामने आया नया प्रोमो, कल रिलीज होगा फिल्म का धांसू ट्रेलर

4 of 10
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में इन दिनों फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और उनकी हालिया रिलीज्ड फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा में हैं। यह फिल्म बीते कई दिनों से अपने प्रदर्शन में लगातार बढ़ोतरी करती दिख रही है। ऐसे में फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्टर साझा कर हरियाणा के मुख्यमंत्री से रेवाड़ी में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। दरअसल, पोस्टर शेयर करते हुए विवेक ने रविवार शाम को क्षेत्र में होने वाली फिल्म के निशुल्क स्क्रीनिंग को रोकने का निवेदन किया। कथित तौर पर पंचानंद नामक एक समूह के जिला प्रमुख द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग करने का एलान किया गया है।

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने मनोहर लाल खट्टर से किया अनुरोध, राज्य में फिल्म की अवैध स्क्रीनिंग रोकने की मांग की
 
विज्ञापन

5 of 10
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च यानी इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म की स्टार कास्ट में जूनियर एनटीआर, रामचरण और आलिया भट्ट जैसे कलाकार हैं। इसी वजह से इस फिल्म की एडवांस में बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जो फैंस के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 'आरआरआर' की टिकट को महंगा कर दिया जाएगा। यानी अब फिल्म देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। 

RRR Ticket Rate: ‘आरआरआर’ को देखने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, रिलीज होते ही महंगी हो जाएगी टिकट, जानें वजह
 
विज्ञापन

6 of 10
RRR team - फोटो : insta-rrrmovie
साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' रिलीज होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में मेकर्स फिल्म को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। राजामौली, जूनियर एनटीआर और एक्टर राचरण समेत पूरी आरआरआर की टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है, इसी सिलसिले पूरी टीम हाल ही में गुजरात पहुंची और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने फिल्म का प्रमोशन किया। इसी के साथ फिल्म आरआरआर पहली ऐसी फिल्म भी बन गई, जिसका प्रमोशन 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने किया गया है।

RRR: आरआरआर की टीम पहुंची गुजरात, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रमोशन करने वाली बनी पहली फिल्म
विज्ञापन

7 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज पर न्यूजीलैंड में रोक लगा दी गई है। देश के सेंसर बोर्ड ने पहले 'द कश्मीर फाइल्स' को 'ए' सर्टिफिकेट दिया था। यानी 16 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को ही 'द कश्मीर फाइल्स' देखने की अनुमति दी थी। लेकिन बोर्ड ने कुछ सामुदायिक समूहों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद अपने फैसले की समीक्षा की और फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है।

The Kashmir Files: 'कश्मीर फाइल्स को सेंसर करना लोगों की स्वतंत्रता पर हमला..', न्यूजीलैंड के पूर्व डिप्टी पीएम ने किया विरोध

8 of 10
गिरीश मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'टोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के 17 वर्षीय बेटे मनन ने होली वाले दिन आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हालांकि यह महज एक हादसा नहीं था, बल्कि मनन ने आत्महत्या की थी।

Torbaaz Director Girish: निर्देशक के बेटे ने की थी आत्महत्या, नशे की हालत में लौटे थे घर, सुसाइड से पहले हुई थी बहस

9 of 10
कंगना रणौत - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' साल की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। देश में हर कोई इसी फिल्म की चर्चा कर रहा है। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने रियलिटी शो 'लॉकअप' की मेजबानी करते वक्त शो के प्रतियोगियों से फिल्म के बारे में बात की है।

The Kashmir Files: कंगना ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया 'सबसे कामयाब फिल्म', यूजर्स बोले- 'सरकार से इनाम जो मिला है'
विज्ञापन

10 of 10
कियारा आडवाणी और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक शो में अदाकारा जूही चावला के बारे में बात करते हुए उन्हें आंटी कहकर संबोधित कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अभी-अभी जूही चावला को आंटी कहा, तो किराया ने जवाब दिया - "मुझे नहीं लगता है कि वह ये सुनने के बाद मुझे जान से मारेंगी।" दरअसल, अभिनेत्री कियारा आडवाणी 'सोशल मीडिया स्टार' शो में आशीष चंचलानी और जेनिस से क्विएरा के साथ अपनी कॉम्पलिकेटेड फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बात कर रहीं थीं। तभी उन्होंने खुलासा किया कि जूही चावला और वह एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। 

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने जूही चावला को कहा 'आंटी', बोलीं- 'वह मुझे इस चीज के लिए जान से नहीं मारेंगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें