फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'भोला' के लुक पर तब्बू हुईं ट्रोल और सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 17 Jan 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राखी सावंत-सलमान खान, भोला - फोटो : social media
सिनेमा की इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई हंगामा...विवाद.. से लेकर पार्टी तक होती ही रहती है। ऐसे में सिनेप्रेमी इस सितारों की इस दुनिया के पल-पल का अपडेट रखना चाहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई सिने जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान, राखी सावंत, आदिल खान दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने निकाह का वीडियो साझा कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि इसके बाद आदिल ने शादी से इनकार कर दिया था और ऐसे में राखी काफी परेशान थीं। वहीं, अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राखी के साथ शादी की बात कबूल कर ली है। लेकिन एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी शादी बचाने के पीछे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ है।
Rakhi Sawant-Adil: सलमान खान ने बचाई राखी और आदिल की टूटती हुई शादी, एक्ट्रेस बोलीं- भाई ने मेरा घर बसा दिया

विज्ञापन

3 of 11
पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी पल्लवी जोशी भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं, हैदराबाद में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गईं और उन्हें चोट लग गईं। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी ने आउट ऑफ कंट्रोल होकर एक्ट्रेस को टक्कर मार दी। 
Pallavi Joshi: शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं पल्लवी, जानिए अब कैसी है विवेक अग्निहोत्री की पत्नी की हालत

4 of 11
शाहरुख खान, सुहाना खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान जल्द ही 'पठान' के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर किंग खान को देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए यशराज स्टूडियो में एक प्राइवेट स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान शाहरुख ने सुहाना, आर्यन और पत्नी गौरी के साथ फिल्म देखी। 'पठान' देखने के बाद सभी के चेहरे पर बाहर निकलते हुए मुस्कान भी देखने को मिले।
Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन

विज्ञापन

5 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो काफी लाइमलाट में रहती हैं। अक्सर उनके नाम से कोई न सुर्खियां चलती ही रहती हैं। लेकिन फिलहाल अभिनेत्री कोर्ट के नोटिस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय को बकाया टैक्स न जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स को मद्देनजर रखते हुए नासिक के तसलीदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है। 
Aishwarya Rai Bachchan: मुश्किल में फंसीं ऐश्वर्या राय, बकाया टैक्स भरने को लेकर जारी किया गया नोटिस

विज्ञापन

6 of 11
Tu Jhoothi Main Makkaar-Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाली है। लव रंजन इससे पहले प्यार का पंचनामा सीरीज, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में ला चुके हैं और अब वह रणबीर और श्रद्धा को एक साथ ला रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में अगले कुछ महीनों में नजर आएगी। हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर पठान की रिलीज डेट पर जारी किया जाएगा।
TJMM: बड़े पर्दे पर एकसाथ दिखेंगे रणबीर और शाहरुख, पठान के साथ रिलीज होगा 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर

विज्ञापन

7 of 11
'कोटेशन गैंग' - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए गैंगस्टर अवतार में फिल्मों में लौट रहे हैं। इस फिल्म में जैकी के साथ सनी लियोनी भी नजर आएंगी। हाल ही में, क्राइम ड्रामा फिल्म 'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर में जैकी श्रॉफ खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर लगातार वायरल हो रहा है।
Quotation Gang: 'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में नजर आए जैकी श्रॉफ, देखकर कांप जाएगी रूह

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : insta

एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। उर्फी इन दिनों मीडिया सेंसेशन बनी हुई है। वह अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी ज्यादातर अजीबो गरीब कपड़ों और ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। जिसके कारण अक्सर लोग उनके बारे में कुछ न कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं। बीते दिनों उर्फी जावेद को बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के मुंबई की सड़कों पर अंग प्रदर्शन को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उर्फी ने भी पलटवार करते हुए बीजेपी नेता चित्रा वाघ के विरोध में महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज की है।
Urfi Javed: उर्फी की शिकायत पर एक्शन मोड में महाराष्ट्र महिला आयोग, मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र 

9 of 11
भोला - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अजय देवगन अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर हाजिर हैं। फिल्म का टीजर 22 नवंबर को जारी किया गया था। हाथ में श्रीमदभगवत गीता और माथे पर भस्म लगाते दिखे अजय देवगन का यह लुक फैंस के लिए एक सरप्राइज एलिमेंट की तरह आया। अब हाल ही में, फिल्म 'भोला' से तब्बू का जोरदार फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
Bholaa Motion Poster: 'भोला' के मोशन पोस्टर में तब्बू के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

10 of 11
'द ब्राउन' में करिश्मा कपूर - फोटो : insta

किसी जमाने में बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन का तमगा रखने वाली करिश्मा कपूर पिछले काफी वर्षों से रुपहले पर्दे से दूर हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में काम करते हुए देखा गया था। 'मेंटलहुड' से ओटीटी पर कदम रखने वाली करिश्मा कपूर अब तीन साल बाद एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। करिश्मा फिल्म निर्माता अभिनय देव की आगामी वेब सीरीज, 'ब्राउन - द फर्स्ट केस' के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सीरीज 'सिटी ऑफ डेथ' नाम की एक किताब पर आधारित है। इस क्राइम ड्रामा में करिश्मा एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। जहां अभी वेब सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, वहीं करिश्मा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसका एलान किया है।
Brown: बर्लिनेल सीरीज मार्केट्स में करिश्मा की 'ब्राउन' का चयन, तीन साल बाद ओटीटी पर होगी 'लोलो' की वापसी

विज्ञापन

11 of 11
भोला - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले साल के आखिर में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इस फिल्म में अजय और तब्बू की अदाकारी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। फिल्म की सफलता के बाद अजय अपने अगले प्रोजेक्ट पर इन दिनों तेजी से काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'भोला' है, जिसमें उनके साथ तब्बू एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में लंबे समय से उत्साह है, लेकिन हाल ही तब्बू के लुक से पर्दा उठने के बाद अभिनेत्री को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Bholaa: 'भोला' का पोस्टर जारी होने के बाद जमकर ट्रोल हो रहीं तब्बू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें