साल के पहले महीने के आखिरी शुक्रवार पर सितारे दिलो जान से फिदा रहते हैं। जिनकी फिल्में क्रिसमस वाले शुक्रवार से चूकती हैं, वे सीधे गणतंत्र दिवस वाला हफ्ता पकड़ने की कोशिश करतें हैं। और, इस बार तो मौसम एक दिन पहले से ही बिगड़ने वाला है क्योंकि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बुधवार को ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। शाहरुख और दीपिका दोनों के लिए ये दिन बहुत कांटे का है। 25 जनवरी का दिन दीपिका पादुकोण के लिए पहले लकी साबित हो चुका है, हालांकि शाहरुख के सितारे इस बार किस चाल चलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट आने में अभी देर है, तब तक के लिए चलिए आपको बताते हैं उन 10 फिल्मों के बारे में जो गणतंत्र दिवस वाले हफ्ते में रिलीज हुईं...