फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नुपुर शर्मा विवाद में कूदीं स्वरा और सड़क पर रोमांटिक हुए सोनम-आनंद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 12 Jun 2022 08:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नुपुर शर्मा,स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
वीकएंड आम इंसान की तरह ही मनोरंजन जगत के सेलेब्स के लिए भी काफी खास होता है। इस दिन पर हर कोई अपने पूरे हफ्ते की थकान उतारने का मन बनाए बैठे होता है। ऐसे में मनोरंजन जगत में क्या कुछ हो रहा है। इस पर भी लोग की नजरें बनी रहती हैं। मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहा। कुछ सेलेब्स अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। आइए आपको आज दिन भर मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है 10 खबरों के जरिए बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
नुपुर शर्मा - फोटो : Agency (File Photo)
देशभर में बीते कई दिनों से बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नेता नुपुर शर्मा के एक विवादित बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। नुपुर की टिप्पणी के बाद से ही पूरे देश में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कई जगह तो उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। ऐसे में अब इस विवाद पर मनोरंजन जगत भी खुलकर अपने विचार रख रहा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस कंगना रणौत के बाद बॉलीवुड भी बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पूरे मामने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विटर कर नुपुर के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन का विरोध किया है।

Swara Bhaskar: नुपुर शर्मा का पुतला जलाने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- मॉब लिंचिंग पर ऐसा ही….
विज्ञापन

3 of 11
विक्रम की सेक्सेस पार्टी - फोटो : twitter
साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर विक्रम इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसकी स्टार कास्ट अपनी सफलता एंजॉय कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में विक्रम की सफलता का जश्न के मनाने के लिए एक इंटीमेट सेक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इस निजी समारोह का आयोजन चिरंजीवी कोनिडेला ने बीती रात अपने घर पर किया। इस पार्टी में कमल हासन, फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज और सलमान खान उपस्थित थे।

Vikram: विक्रम की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

4 of 11
कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर वह चर्चा में हैं। यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई है। उनके शानदार अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके अलावा कार्तिक अपने अच्छे व्यवहार की वजह से भी फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं। न सिर्फ फैंस, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कार्तिक के व्यवहार और सपोर्टिव रवैए की खूब तारीफें कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर और टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार ने भी कार्तिक की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा, 'कार्तिक बेहद सपोर्टिव हैं। यहां तक कि आर्थिक तंगी जैसे हालातों में भी कार्तिक उनके साथ खड़े रहे हैं।'

Kartik Aaryan: बेहतरीन कलाकार ही नहीं, दरियादिल भी हैं कार्तिक आर्यन, इस प्रोड्यूसर के लिए बने 'शहजादा'
विज्ञापन

5 of 11
salman khan, naseeruddin shah, shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नुपुर के इस बयान के खिलाफ कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी नुपुर शर्मा के विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही, अभिनेता ने बॉलीवुड के तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भी कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया है कि वह राजनीतिक मुद्दों पर क्यों चुप्पी साधे रखते हैं। हालांकि, अभिनेता ने सलमान, शाहरुख और आमिर के चुप रहने की वजह भी बताई है।

Naseeruddin Shah: राजनीतिक मसलों पर तीनों खान खामोश क्यों? नसीरुद्दीन शाह ने बताई मुंह बंद रखने की वजह
विज्ञापन

6 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर शानदार तस्वीरे साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें खुद अनुष्का शर्मा ने क्लिक की हैं। इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए अनुष्का ने यह तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रही हैं। यहीं से उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन पर काफी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं।

Anushka Sharma: महज तीन सेकेंड में अनुष्का ने खींची ऐसी तस्वीर, एक घंटे में 10 लाख लोगों ने की लाइक
विज्ञापन

7 of 11
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और इन दिनों लंदन में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘द हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए गई हुई हैं। आलिया से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड करते हैं। आलिया भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने लंदन से सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें तीनों की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट और शाहीन के साथ लंच डेट पर निकलीं सोनी राजदान, फैंस बोले- क्यूटेस्ट मां और बेटियां

8 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट्स पर खूब प्यार लुटाते हैं। फैंस के अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी अपनी पत्नी की तस्वीर पर कमेंट करने से पीछे नहीं रहते। पीसी की हर तस्वीर की वह बढ़-चढ़कर तारीफ करते हैं। अब एक बार फिर प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर पर भी निक ने कमेंट किया है, जिस पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने साझा की बोल्ड तस्वीरें, निक के कमेंट पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

9 of 11
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोनम अपने परिवार के साथ पेरिस में हैं। यहां पर अभिनेत्री ने 9 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोनम की बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं, अब रिया ने सोनम और आनंद आहूजा की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपल पेरिस की सड़कों पर एक दूसरे को किस करता हुआ नजर आ रहा है। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके पति करण बुलानी से लेकर बहन सोनम कपूर की फोटोज शामिल हैं।

Photo: प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को बीच सड़क किया लिप लॉक, आपने देखी दोनों की ये रोमांटिक फोटो?

10 of 11
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
देश के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज के जादू से कई फिल्मों के संगीत में चार चांद लगाए हैं। मगर, अभिनय की बात की जाए तो अभी एक्टिंग में हाथ आजमाने का उनका कोई इरादा नहीं है। जुबिन के फैंस उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करते देखना चाह रहे हैं। मगर हाल ही में जुबिन ने साफ कर दिया है कि फिल्मी पर्दे पर आने का उनका कोई इरादा नहीं है। वह सिर्फ अपने म्यूजिक वीडियो में ही एक्टिंग का दम दिखाएंगे।

Jubin Nautiyal: क्या अब एक्टिंग में भी हाथ आजमाएंगे जुबिन नौटियाल? बोले- अभी तो मैं...
विज्ञापन

11 of 11
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों की बढ़ती डिमांड के चलते अब इस इंडस्ट्री के कलाकारों भी देशभर में लोकप्रिय हो चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक खेसारी लाल यादव और इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर फैंस के लिए चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़े रहने वाले यह कलाकार एक बार फिर सुर्खियों  में हैं। दरअसल, हाल ही में भोजपुरी की यह खास जोड़ी एक बार फिर अपने नए गाने से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही है।

Bhojpuri: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का नया गाना रिलीज, दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर लाई ‘सुनामी’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें