फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एक्टर अजित पर धोखाधड़ी का आरोप और शाहरुख-करण फिर करेंगे धमाका, पढ़ें फिल्मी दुनिया की बड़ी खबरें

Tue, 11 Jul 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अजीत कुमार, शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल अभिनीत फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी धमाकेदार है। इसमें आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। सभी सितारों के लुक शानदार हैं और पूरे टीजर के दौरान 'हर हर महादेव' और 'जय महाकाल' जैसे जयकारे गूंज रहे हैं।
OMG 2 Teaser: 'ओएमजी 2' का टीजर लॉन्च, महाकाल की आराधना में डूबे पंकज त्रिपाठी और भोले भंडारी बने नजर आए अक्षय
विज्ञापन

3 of 11
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश कोहराम मचा रही है। पहाड़ों पर जहां यह छुट्टियों का समय लोगों के लिए मौज-मस्ती लेकर आता था, वहीं इन दिनों हो रही भारी बारिश वहां रहने वाले लोगों के साथ ही टूरिस्ट को भी डरा रही है। सभी नदियां उफान पर हैं और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी बारिश की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले कंगना रणौत ने लोगों को हिदायत दी थी, वहीं अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
Aayush Sharma: हिमाचल में वर्षा प्रभावित लोगों के लिए आगे आए आयुष शर्मा, बोले- मैं हर तरह से मदद करने को तैयार

4 of 11
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी शाहरुख खान और करण जौहर साथ काम करते हैं कमाल करते हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और माय नेम इज खान समेत तमाम फिल्में इस बात का उदाहरण हैं। अब फिल्मी गलियारों में एक बार फिर ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है। हालांकि, इस बार दोनों किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि, करण जौहर के पॉपुलर चैट शो के लिए साथ आ रहे हैं। 
Shah Rukh Khan: फिर धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान और करण जौहर? आर्यन भी होंगे हिस्सा
विज्ञापन

5 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह लस्ट स्टोरी के सीजन 2 में नजर आई हैं। इस सीरीज में अभिनेत्री ने विजय वर्मा के साथ जमकर इंटीमेट सीन दिए हैं, जिसकी चर्चा जोरों पर है। वहीं इन दिनों तमन्ना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है। हाल ही में अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली के दफ्तर स्पॉट किया गया, जिसके बाद चर्चाएं हो रही हैं। 
Tamannaah Bhatia: संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बार स्पॉट की गईं तमन्ना, नई फिल्म की चर्चा जोरों पर
विज्ञापन

6 of 11
बादशाह-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की बिग बजट महाकाव्य पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। हालांकि, इस मूवी ने जितनी बंपर ओपनिंग ली, उतनी ही तेजी से धड़ाम भी हो गई। मूवी के सीन, वीएफएक्स, खराब स्क्रिप्ट और डायलॉग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। यही कारण रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रही। 'आदिपुरुष' पर दर्शक और समीक्षकों समेत इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को भी तंज कसते देखा जा चुका है, और अब इस लिस्ट में रैपर बादशाह का भी नाम जुड़ गया है। 
Badshah: 'आदिपुरुष' के बजट पर रैपर बादशाह का तंज, नेशनल टीवी पर बयान से उड़ाईं फिल्म की धज्जियां

विज्ञापन

7 of 11
स्वास्तिका मुखर्जी-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वेटरन एक्टर अनुपम खेर इन दिनों कम ही फिल्में करते हैं, लेकिन वह जब भी पर्दे पर आते हैं, अपने किरदार से लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' से तारीफें बटोरने के बाद अनुपम अब रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा करते हुए फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया। हालांकि, अनुपम का यह प्रोजेक्ट बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी को रास नहीं आया है। एक्ट्रेस गुप्त ट्वीट कर अनुपम पर निशाना साधती देखी गई हैं। 
Swastika Mukherjee: अनुपम खेर पर स्वास्तिका मुखर्जी का कटाक्ष? रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका बनी वजह

8 of 11
अजित कुमार, निर्माता मनिकम नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया

 

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। फिल्म वलीमाई के बाद अजित कुमार के फैन उनको एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच वीरम स्टार एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। कॉलीवुड निर्माता मनिकम नारायणन ने अजित पर धोखाधड़ी का आरोप लगया है।
Ajith Kumar: अजित कुमार पर निर्माता मनिकम नारायणन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- पैसे लेकर लौटाए नहीं

9 of 11
हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख - फोटो : social media
संजीदा शेख, छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। 'कयामत' और ' इश्क का रंग सफेद' जैसे हिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं संजीदा शेख की गिनती टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में की जाती हैं। वह न केवल अपने काम के चलते बल्कि अपने बोल्ड लुक्स के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह न तो उनका कोई सीरियल है न ही कोई सोशल मीडिया पोस्ट, अभिनेत्री आज अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों में अफवाहें हैं कि संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा.. 
Sanjeeda Shaikh: आमिर से तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? जानें क्या है माजरा

10 of 11
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी दोनों का तड़का लगाया गया था। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने भी कॉमेडी का भरपूर डोज दिया था। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने स्त्री 2 की घोषणा की थी। आज (मंगलवार) को स्त्री 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि डरावना नजर आ रहा है। 
Stree 2 Teaser: 'आ रही है वो...एक बार फिर चंदेरी में फैलेगा आतंक',  स्त्री 2 का खतरनाक टीजर रिलीज
विज्ञापन

11 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं। अब हाल ही में, ऋतिक ने अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ में अपनी भूमिका का खुलासा किया है और बताया है कि फिल्म में उनका किरदार कैसा है।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' में अपने रोल का किया खुलासा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें