फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जापान में जारी RRR का कमाल और फिर मुश्किल में कॉमेडियन वीर दास, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 08 Nov 2022 07:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कोई ना कोई खबर सामने आती ही रहती है। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया में हुईं सभी हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और अरबाज खान की पॉपुलर फ्रैंचाइजी 'दबंग' भारतीय सिनेमा की एक बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अक्खड़ अंदाज सबको पसंद आता है। अभी तक इस फिल्म के तीन पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुके हैं और इसका निर्देशन खुद सलमान खान के भाई अरबाज खान द्वारा किया गया है। 'दबंग 3' के बाद से सलमान खान और फिल्म के फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।  

Dabangg 4: चुलबुल पांडे के फैंस के लिए खुशखबरी! अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर किया बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अब विदेश के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 21 अक्तूबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म जापान के हर दर्शक के दिल पर राज कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली 'आरआरआर' की रिकॉर्ड मशीन रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने जापान में कमाई के मामले में आमिर खान की एक बेहतरीन फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। 

RRR In Japan: राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR ने दी आमिर खान की '3 इडियट्स' को पटखनी, बनाया यह नया रिकॉर्ड

 

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। तीन साल बाद भारत आईं प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। कहा जा रहा था कि वह प्रमोशन के बाद सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह, इन दिनों लखनऊ में हैं। नवाबों के शहर में प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों से मुलाकात कर रही हैं। 

Priyanka Chopra: लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत

 
विज्ञापन

5 of 11
Vir Das
स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगलुरू के बाद अब मुंबई में कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। न्यूज एजेंसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने वीर दास, दो अन्य व्यक्तियों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

Vir Das: वीर दास और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR, लगा कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन का आरोप

 
विज्ञापन

6 of 11
Pathaan - फोटो : Social media
देश की सबसे बड़ी फिल्म कंपनियों में से एक यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स कल्पना के राज धीरे धीरे खुलने लगे हैं। कंपनी के हेड आदित्य चोपड़ा इसी कॉन्सेप्ट के साथ सबसे बड़ी इंडियन फ्रेंचाइजी का निर्माण करने की कोशिश रहे हैं। यशराज फिल्म्स कंपनी अब तक ‘पठान’, ‘टाइगर’ सीरीज और ‘वॉर’ के जरिये अलग अलग आयु और अंदाज के जासूस परदे पर पेश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि इन तीनों फिल्मों के जासूसों का संगम जल्द ही एक फिल्म में होने जा रहा है और इसकी शुरुआत होगी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से।

Pathaan: रॉ के जासूसों का लगेगा 'टाइगर 3' में मेला, स्पेशल एजेंट ‘पठान’ के रूप में नजर आएंगे शाहरुख खान

 
विज्ञापन

7 of 11
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला है। शो से इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई है। अनुपमा फेम पारस कलनावत और अमृता खानविलकर को कम वोट मिलने के बाद शो से एलिमिनेट कर दिया गया। वहीं, अब शो से बाहर आते ही पारस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी जर्नी के बारे में बताया और साथ ही खुलासा किया कि वह स्पॉन्डिलाइटिस और घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: शो से बाहर होते ही पारस कलनावत ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है

 

8 of 11
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'वार' आज रिलीज हो गया है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने को लेकर उनके फैंस में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसे एक घंटे में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल गए हैं। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर उनके गाने 'वार' की रिलीज डेट का एलान किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था।

Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

 

9 of 11
रुचा हसब्निस - फोटो : Instagram
टेलीविजन के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। 34 साल की उम्र में अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जताई है। रुचा की इस गुड न्यूज के बाद से ही फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों रुचा हसब्निस रसोड़े में कौन था डायलॉग की वजह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रही थीं।

Rucha Hasabnis: दूसरी बार मां बनीं साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस, पोस्ट साझा कर जताई बेटे के जन्म की खुशी

 

10 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े और पुराने कपूर खानदान में बीते रविवार को एक नन्ही सी राजकुमारी का आगमन हुआ है, जिससे उनके घर में जश्न का माहौल है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत की है। दोनों बीती 6 तारीख को एक बेटी के माता-पिता बने हैं, जिसे कपल ने अपने जीवन का सबसे प्यार पल बताया है। फैंस इस खबर से झूम उठ हैं और अब वह लोग आलिया-रणबीर की बेबी गर्ल की हर छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब बेबी गर्ल के जन्म पर उसके पिता यानी रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आ गया है, जो किसी की भी आंखों में आंसू ला सकता है।  

Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमे रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन

 
विज्ञापन

11 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन इस बीच भी अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बीमारी का खुलासा किया था, जिसके बाद ही फैंस उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में, सामंथा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर गुस्सा जाहिर किया है, जिसमें अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सामंथा ने कहा है कि वह अभी तक जिंदा हैं मरी नहीं हैं।  

Samantha: अपनी बीमारी पर गलत मीडिया रिपोर्ट्स देखकर फूटा सामंथा का गुस्सा, बोलीं- जिंदा हूं मरी नहीं हूं...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें