फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2022: काशी में दिखा हप्पू और रज्जो का धमाल, लौटकर सुनाए देव दीपावली की दिव्यता के अद्भुत किस्से

Tue, 08 Nov 2022 06:45 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Yogesh Tripathi-Kamna Pathak - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी मनोरंजन चैनलों के चर्चित हास्य धारावाहिकों में से एक 'हप्पू की उलटन पलटन' की बेहद मशहूर दबंग जोड़ी ने देव दीपावली के दौरान काशी नगरी की सैर की और विभिन्न घाटों की यात्रा का आनंद उठाया। गंगा नदी के किनारे नाव की सवारी का हप्पू सिंह को सबसे ज्यादा आनंद आया तो उनकी दबंग दुल्हनिया रज्जो अब तक वहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद भूल नहीं पाई हैं। दोनों ने काशी की इस देव दीपावली को अपने जीवन का एक अद्भुत अनुभव बताया और कहा कि इसे देखने का जो उनको आनंद मिला है, उसे वे पूरे जीवन कभी भूल नहीं पाएंगे।

Neena Gupta: बिना शादी के मां बनने पर छलका नीना का दर्द, बोलीं- सोचा नहीं था ऐसे इंसान से प्यार होगा
विज्ञापन

2 of 4
Yogesh Tripathi-Kamna Pathak - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'हप्पू की उलटन पलटन' के मुख्य कलाकार योगेश त्रिपाठी ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह बताते हैं, ‘हमारे शो 'हप्पू की उलटन पलटन' के उत्तर प्रदेश में ढेरों प्रशंसक हैं और यही कारण है कि हमने अपने दर्शकों से मिलने एवं उनसे बातें करने के लिए घाटों के शहर वाराणसी आने का फैसला किया। हम जहां भी गए, हमारे प्रशंसकों ने हमारे मजेदार डायलॉग्स और मेरे तकिया कलाम, ‘अरे दादा’ के साथ हमारा स्वागत किया। यहां के मशहूर मंदिरों की सैर, स्ट्रीट फूड का आनंद और खरीदारी एवं घाटों पर नावों की यादगार यात्रा के दौरान हमने अपने दर्शकों से परस्पर संवाद करते हुये बेहतरीन समय बिताया।’
Alia-Ranbir: बेटी पर प्यार लुटाते नजर आए आलिया-रणबीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन

3 of 4
Yogesh Tripathi-Kamna Pathak - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
योगेश बताते हैं, 'वाराणसी के स्वादिष्ट पकवानों मसलन टमाटर चाट, लिट्टी चोखा और कुल्हड़ की चाय का स्वाद अद्वितीय है। हर किसी को एक बार यहां आकर बाबा के दर्शन भी जरूर करने चाहिए। मेरा ये दूसरी बार वाराणसी जाना हुआ लेकिन अब भी मेरा मन भरा नहीं है और मैं यहां पर बार-बार आता रहूंगा। हर हर महादेव!' वहीं पहली बार वाराणसी आईं कामना पाठक ऊर्फ राजेश सिंह ने भी अपने अनुभव बताए। 'हप्पू की उलटन पलटन' में हप्पू सिंह की दबंग दुल्हनिया रज्जो बनी कामना पाठक कहती हैं, ‘काशी शहर के त्योहारी आनंद का मजा लेने के लिए हमने अपने दर्शकों से मिलने और बातें करने के लिए काशी जाने का फैसला किया। मैंने वाराणसी के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था लेकिन कभी भी वहां आने का मौका नहीं मिल पाया। मैं काशी की संस्कृति, लोगों, खान-पान, शॉपिंग और पूरे माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध रह गई। वाराणसी में देखने के लिये बहुत कुछ है-यहां के घाटों से लेकर महलों और सुबह-सबेरे की नाव की सैर के अद्भुत नजारे, हर चीज बेमिसाल है।'

IIFA 2023: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां
विज्ञापन

4 of 4
Yogesh Tripathi-Kamna Pathak - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कामना कहती हैं, ‘वाराणसी शाकाहारी लोगों के लिये स्वर्ग की तरह है, जहां पर आप बेहद सस्ते दामों में तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। कचौड़ी, सब्जी, जलेबी और ठंडाई खासतौर से ऐसे व्यंजन हैं, जिनका स्वाद यहां आने के बाद आपको जरूर चखना चाहिए। मैं तो इस शहर की खूबसूरती और यहां के जश्न के माहौल में पूरी तरह से खो गई। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे काशी आने का मौका मिला। सड़क पर चल रहे लोगों ने हमें फौरन पहचान लिया और हमारा अभिनंदन किया। उनके प्यार और लगाव को देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। यह अनुभव जिंदगी भर यादों में बसा रहेगा।’

Priyanka Chopra: लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें