बॉलिवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक ले रहे हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दोनों की 24 साल की शादी टूट रही है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Jayeshbhai Jordaar Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की कहानी बताना या लिखना जितना बोरिंग लग रहा है उतनी ही सुस्त ये फिल्म बन गई है। अपने बेटे के बेटे को अपना वारिस बनाने की सोच रखने वाला कोई शख्स गुजरात में है। परिवार उसका इस राज्य में जन्म पूर्व लिंग परीक्षण होने की बात भी करता है। गुजरात पर्यटन ने अपने प्रदेश की छवि सुधारने में जो सैकड़ों करोड़ रुपये अब तक दुनिया में खर्च किए हैं, फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर ने उनमें अपनी बस इस फिल्म से पलीता लगा दिया है। इतनी प्रतिगामी (रिग्रेसिव) सोच वाली कहानियों पर बने तो अब सीरियल भी नहीं चलते, फिल्म कैसे चलेगी?
बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज आश्रम 3 का दर्शक बीते कई समय से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के दो सीजन के मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स इसका तीसरा सीजन रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में शो के मेकर्स ने शुक्रवार को इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सामने आए सीरीज के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने दर्शकों के लिए बड़ी जानकारी भी साझा की है। सीरीज के दमदार ट्रेलर को जारी करते हुए मेकर्स ने आश्रम के तीसरे सीजन की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
जम्मू कश्मीर के बडगाम में बीते गुरुवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है। कश्मीरी पंडित जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। हत्या के विरोध में 350 सरकारी कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भेज दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि इसके विरोध में वह सब इकट्ठे होकर लाल चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बवाल के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का भी रिएक्शन आया है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां पर आधारित थी।
फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने मन की बात कहने से कभी नहीं कतराने वाले फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर बॉलीवुड के खिलाफ बयान जारी कर दिया है। निर्माता ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी सिनेमा की बिग बजट फिल्मों के सामने दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता पर तंज कसा है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों को मिल रही कामयाबी को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण ने दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पपराजी ने भी उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया है। दोनों को प्राइवेट इवेंट्स में भी एक साथ जाते देखा गया है। लेकिन करण और द्रिशा ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
मौजूदा दौर में साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है, वहीं बॉलीवुड की फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन सिनेमाघरों के बाहर की दुनिया में भी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा पर किए गए ट्वीट के बाद बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच काफी बहस हुई और अभिनेता महेश बाबू के बॉलीवुड पर दिए बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है। इस मामले पर अब तक कई सेलेब्स अपनी राय दे चुके हैं और कई बॉलीवुड सितारें भी साउथ सिनेमा के पक्ष में दिखाई दिए। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी साउथ की फिल्मों के हिट होने और बॉलीवुड की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। सामने आए इस पोस्टर में कियारा और वरुण के साथ अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। जारी हुए इस मोशन पोस्टर में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' को रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में कंगना एक भारतीय जासूस की भूमिका में दिखेंगी, उनके साथ इसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी रिलीज की सबसे खास बात यह है कि कंगना इस बार बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' से टकराएगी। कंगना ने हाल ही में दिल्ली में हुए 'धाकड़' के एक प्रमोशनल इवेंट में दोनों फिल्मों के बीच होने वाले टकराव के बारे में खुलकर बात की और साथ ही कार्तिक आर्यन की भी प्रशंसा की थी।
द कश्मीर फाइल्स की स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का रिकॉर्ड बना चुकी है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म को तमाम अभिनेताओं और राजनेताओं द्वारा भी पसंद किया गया है। द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त सफलता को देखते हुए कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया था। 13 मई को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही इस फिल्म का ओटीटी पर सांकेतिक भाषा में भी प्रीमियर किया गया।