फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंत के सवाल पर भड़कीं उर्वशी और शाहिद की फर्जी ने बनाया यह खास रिकॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 25 Mar 2023 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
उर्वशी रौतेला, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस रमजान के पाक महीने में उमराह करने के लिए सउदी अरब के मक्का मदीना गई हुईं हैं। एक्ट्रेस ने अपने पहले उमराह की तस्वीरों और वीडियो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था, जिसके बाद वह धार्मिक पोस्ट की वजह से यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे है। इस बीच हिना  ने उमराह की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए ट्रोल्स पर अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया है।
Hina Khan: ट्रोल्स को हिना खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मैं कोई संत नहीं हूं
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की भोला जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू भी नजर आने वाली हैं। फैंस को इस एक्शन एंटरटेनर का बेसब्री से इंतजार है। भोला की रिलीज के बाद भी अजय  आराम करने के मूड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। 
Ajay Devgn-Salman: बड़े पर्दे पर टाइगर 3 से भिड़ेगी अजय देवगन की फिल्म? औरों में कहां दम था पर आया यह अपडेट

4 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, उनके चर्चा में रहने की वजह उनके काम और अभिनय से ज्यादा क्रिकेटर ऋषभ पंत होते हैं। आए दिन उनका नाम ऋषभ से जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस कहीं जाती हैं तो अक्सर उनसे ऋषभ पंत का नाम लेकर सवाल जरूर पूछा जाता है। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मगर, इस बार उर्वशी अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाईं।
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर आग बबूला हुईं उर्वशी, बोलीं- आपको सिर्फ टीआरपी चाहिए
विज्ञापन

5 of 11
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बीते महीने शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों ही कलाकार सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल की शादी और उनके आउटफिट को लेकर भी चारों तरफ काफी चर्चा हुई थी। वहीं बीती रात एक अवॉर्ड समारोह के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के अवॉर्ड से नवाजा गया था। एक्टर ने अपना यह अवॉर्ड पत्नी कियारा आडवाणी को समर्पित किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है। 
Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ ने पत्नी कियारा को समर्पित किया बेस्ट स्टाइल अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन

6 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस के पसंदीदा कपल्स में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को एक-दूसरे का नाम लेकर अक्सर फैंस मजाक में छेड़ते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ। अनुष्का एक इवेंट में शामिल हुईं। यहां फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस से तस्वीरों के लिए गुजारिश करने लगे और उन्हें 'मिसेज कोहली' कहकर पुकारने लगे। 
Anushka Sharma: मिसेज कोहली पुकारे जाने पर अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मेरे कान बज रहे हैं'
विज्ञापन

7 of 11
जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में सलाखों के पीछे है। अबतक ठग का नाम मनोरंजन जगत की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इसमें मुख्य नाम जैकलीन फर्नांडीज का है। सुकेश संग जैकलीन की कुछ करीबी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने बकायदा बयान जारी कर उसे ना फैलाए जाने की अपील की। वहीं, अब सुकेश को जेल में भी जैकलीन फर्नांडीज की याद सता रही है। दिन-रात जैकलीन के ख्यालों में डूबे चंद्रशेखर ने जैकलीन के नाम रोमांटिक खत लिखा है। 
Jacqueline Fernandez: जैकलीन के नाम सुकेश की इश्क वाली एक और चिट्ठी, लिखा- मेरी बोम्मा, मैं तुम्हारी एनर्जी...

8 of 11
फर्जी - फोटो : social media
राज और डीके की वेब सीरीज ‘फर्जी’ रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही है। ‘द फैमिली मैन' की शानदार सफलता के बाद राज और डीके ने अपनी सीरीज 'फर्जी' के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में, एक सर्वे करने के बाद फर्जी वेब सीरीज को अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज घोषित किया गया है।
Farzi: शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने दी 'मिर्जापुर' को मात, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज

9 of 11
एमएम कीरावनी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर विजेता कंपोजर एमएम कीरावनी नीरज पांडे की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। मशहूर कंपोजर करीब पांच साल बाद हिंदी सिनेमा का रुख कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने वर्ष 2018 में आई मुकुल अभ्यंकर निर्देशित फिल्म 'मिसिंग' में अपने संगीत का जादू चलाया था। इतने वर्षों तक वह बॉलीवुड से दूर क्यों रहे? इस बात का हाल ही में कीरावनी ने जवाब दिया है।
MM Keeravani: इस वजह से बॉलीवुड से दूर हो गए थे कीरावनी, बोले- मेरे गाने हिट हुए, लेकिन...

10 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके और मलाइका के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर कई बार अर्जुन ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। हालांकि अर्जुन कभी भी इन ट्रोल्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। अर्जुन अपने परिवार के भी बेहद करीब रहे हैं। हाल ही में, अर्जुन ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट किया है।
Arjun Kapoor: मोना कपूर की पुण्यतिथि पर अर्जुन कपूर ने किया दिल झकझोरने वाला पोस्ट, बोले- आपकी बहुत याद आती
विज्ञापन

11 of 11
स्मृति ईरानी-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने के बाद बतौर पॉलिटिशियन देश के लोगों को सेवा करने वाली केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। स्मृति ईरानी ने उस लम्हें में अपने भावनाओं को भी साझा किया है, जब उन्हें एक्टर की मौत की खबर मिली थी। 
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- काश वह मुझे एक बार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें