रिपोर्ट में श्रेयांस के हवाले से यह भी बताया गया है कि इसे दिवाली के आस पास रिलीज करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 पहले से ही दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब श्रेयांस के बयान के बाद यह देखना दिलचस्प हो गया है कि क्या यह फिल्म टाइगर 3 से टकराती है या दिवाली से कुछ हफ्ते पहले या बाद में इसे रिलीज किया जाता है। Bhopuri Sequel Film: इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की बन रही चौथी फिल्म, सीक्वल के मामले में बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ा
औरों में कहां दम था की बात करें तो इसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म को मुंबई के अलावा लखनऊ और विदेशों में भी शूट किया जाएगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरावनी ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, औरों में कहां दम था एक प्रेम कहानी है, जिसे 19-20 साल, 2002 से 2023 के इर्द-गिर्द बुना गया है। Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर आग बबूला हुईं उर्वशी, बोलीं- आपको सिर्फ टीआरपी चाहिए