फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 03 Feb 2023 07:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
भोला, सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान नयनतारा ने खुलासा किया है कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि एक फिल्म में लीड रोल देने के बदले प्रोड्यूसर ने उनसे कुछ मांगें रखी थीं। हालांकि नयनतारा ने फिल्म में रोल और किसी भी मांग को पूरा करने के लिए मना कर दिया था। अभिनेत्री ने फिल्म और प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया।

Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...
विज्ञापन

3 of 11
Nawazuddin siddiqui-Aaliya siddiqui - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद काफी गहरा होता जा रहा है। जिसके कारण वह सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के द्वारा अभिनेता के परिवार वालों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया था। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस प्रकार से घर के स्टाफ के लोग उन्हें परेशान करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया की शिकायत पर कोर्ट ने अभिनेता को नोटिस भी जारी किया है।
Nawazuddin Siddiqui: आलिया ने बताया घर में कैसे हो रहीं टॉर्चर,पत्नी की शिकायत पर नवाज को कोर्ट ने भेजा नोटिस
 

4 of 11
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी टाउन के फेवरेट कपल्स से शुमार हैं। इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों अगले हफ्ते जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 6 तारीख को कपल सात फेरे लेगा और 4-5 फरवरी को उनके प्री वेडिंग फंक्शन होंगे। वहीं, इसके बीच चर्चा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।
Siddharth Kiara Wedding:ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी? इस प्लेटफॉर्म ने दिया हिंट

विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान,पाउलो कोएल्हो - फोटो : social media

शाहरुख खान का इस समय पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। सभी अभिनेता के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस में अब विदेशी उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में पाउलो ने अपने ट्विटर हैंडल पर ले मुंबई स्थित शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़ का वीडियो पोस्ट किया। अपने ट्वीट में, पाउलो कोएल्हो ने बॉलीवुड सुपरस्टार को एक 'किंग, लेजेंड और दोस्त' बताया है। पाउलो की इस तारीफ पर अब शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Pathaan: शाहरुख के फैन हुए उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो! ट्वीट कर 'पठान' को बुलाया 'किंग', SRK ने दिया यह जवाब

विज्ञापन

6 of 11
Bholaa - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' में अजय देवगन के साथ कई जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तब्बू दिखाई देंगी। इसके अलावा भोला में विलेन के किरदार में तीन अभिनेता नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में पोस्टर जारी किया गया। 

Bholaa: ऐसे दिखते हैं भोला के शैतान, फिल्म के विलेन का फर्स्ट लुक जारी
 
विज्ञापन

7 of 11
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का मशहूर कॉमेडी सीरियल है। इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं। पिछले दिनों इस टीवी शो में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। बहुत से स्टार शो को छोड़कर जा चुके हैं तो वहीं कुछ सेलेब्स का इस शो के प्रोड्यूसर्स के साथ विवाद चल रहा है। पिछले दिनों तारक मेहता में तारक का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने मेकर्स पर आरोप लगाया था कि वह लगातार शो के प्रोड्यूसर्स के संपर्क में हैं, फिर भी उनको बकाया पेमेंट नहीं मिल रहा है। हालांकि बाद में मेकर्स ने इस बात का खुलासा कर दिया था। अब शैलेश लोढ़ा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह संन्यासी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

TMKOC: एक्टिंग छोड़ संन्यासी बने शैलेश लोढ़ा? माथे पर भस्म और पीले कपड़ों में तस्वीर वायरल

8 of 11
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। राखी की मां जया भेड़ा का देहांत हाल ही में हुआ था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान राखी के पति आदिल खान दुर्रानी भी मौजूद थे और राखी का हाथ पकड़े नजर आए थे, लेकिन अब एक्ट्रेस के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने आदिल पर बेवफाई का आरोप लगाया है। साथ ही, कहा है कि वह जल्द ही सबूतों के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे करेंगी।

Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई पर फूट-फूटकर रोईं राखी, बोलीं- तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते
 

9 of 11
कार्तिक आर्यन, सारा अली - फोटो : सोशल मीडिया
'आशिकी' बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी पहले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म भी फैंस को खूब पसंद आई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब जब से आशिकी 3 को लेकर खुलासा हुआ है, तब से इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम तो लीड एक्टर के तौर पर सामने आ चुका है, लेकिन अभी अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं हुआ था।

Aashiqui 3: आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली, पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर?
 

10 of 11
चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी - फोटो : social media
'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस चित्राशी रावत के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। अभिनेत्री 4 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड ध्रुवआदित्य भगवानानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपके बता दे, चित्राशी और ध्रुवादित्य की मुलाकात फिल्म 'प्रेममयी' के सेट पर हुई थी, जिसमें उन्होंने उसके प्रेमी की भूमिका निभाई थी।  लगभग 11 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी करने जा रहे हैं।
Chitrashi Rawat Wedding: शादी करने जा रहीं 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला, जानें कब और किसके साथ लेंगी सात फेरे
विज्ञापन

11 of 11
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी। दरअसल, अभिनेता को सीने में दर्द की शिकायत के बाद  दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अन्नू कपूर के तबीयत बिगड़ने की बात सुनकर उनके सभी फैंस काफी चिंता में आ गए थे। सभी लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे, हालांकि, चार दिन बाद अभिनेता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब मुंबई लौटने के बाद अन्नू कपूर ने बताया है कि उनकी सेहत कैसी है और डॉक्टर्स ने उनकी सेहत के लिए क्या कहा है।

Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोले- डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें