फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ड्रग केस में फंसा श्रद्धा कपूर का भाई और ‘ब्रह्मास्त्र’ से जुड़े चिरंजीवी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 13 Jun 2022 07:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ड्रग के में फंसा सिद्धांत कपूर और ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में आज यानी सोमवार को एक बार फिर ड्रग केस चर्चा में आ गया। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस मामले ने एक बार फिर बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया। तो दूसरी तरफ, आज ही अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार ने हाथ मिलाया है। आइए आपको 10 खबरों के जरिए बताते हैं आज दिन भर सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई को बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि श्रद्धा कपूर के भाई का नाम कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। बता दें कि 37 वर्षीय अभिनेता ने 'शूटआउट एट वडाला', 'हसीना पारकर', 'जज्बा' और क्राइम-थ्रिलर वेब श्रृंखला 'भौकाल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। ड्रग्स केस मामले में शक्ति कपूर का रिएक्शन लेने के लिए जब मीडिया ने अभिनेता से संपर्क किया, तो शक्ति कपूर ने जवाब दिया, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है"।

Shakti Kapoor: 'ये संभव नहीं हो सकता', ड्रग केस में बेटे का नाम सामने आने पर सदमे में शक्ति कपूर
विज्ञापन

3 of 11
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा को नया केस मिल गया है। माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक नए और सनसनीखेज केस को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल, हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन की झलक साझा कर दी है। जी हां, हॉटस्टार ने 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का टीजर रिलीज कर दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा साझा किए गए टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है।

Criminal Justice Season 3 Teaser: आ गया क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर, आपने देखा क्या?

4 of 11
चिरंजीवी, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेगास्टार चिरंजीवी कथित तौर पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं सोमवार को इन अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

Brahmastra: फिल्म को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड ने मिलाया साउथ से हाथ, राजामौली के बाद अब हुई चिरंजीवी की एंट्री
विज्ञापन

5 of 11
एस एस राजामौली, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में भारतीय सिनेमा में हर तरफ निर्देशक एस एस राजामौली का नाम चर्चा में बना हुआ है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई, जिसने लगभग 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म ने साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी धमाल मचा दिया था। वहीं, अब एस एस राजामौली के नए प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खबरें हैं कि 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' फेम निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आ सकती हैं।

SS Rajamouli: आलिया भट्ट के बाद ऐश्वर्या राय बनेंगी एस एस राजामौली की हीरोइन, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल!
विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
एक मशहूर बर्गर कंपनी ने हाल ही में अपना एक "जुगाड़" का विज्ञापन शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस एड वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई कंपनी के विज्ञापन करने के इस तरीके को बेहद पसंद कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता को फिल्म-सिटी में देखा गया। इस दौरान बर्गर कंपनी ने मौके का फायदा उठाया। अपनी वैनिटी वैन से बाहर आते हुए अभिनेता ऋतिक रोशन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिये रूके। इस दौरान जैसे ही फोटो क्लिक कराई पीछे से बर्गर कंपनी ने अपने एक बोर्ड की भी तस्वीर उनके साथ क्लिक करा दी।

Hrithik Roshan Burger Ad: बर्गर कंपनी ने ऋतिक संग विज्ञापन करने के लिए आजमाया अनोखा तरीका, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन

7 of 11
काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया बेटे नील का चेहरा - फोटो : insta
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने नील किचलू रखा है। इस समय अभिनेत्री अपने जीवन के सबसे खुशनुमा पलों को एंजॉय कर रही हैं। अब तक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले भी बेटे नील संग तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया था, ऐसे में फैंस उनके बेटे नील का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल अब लेटेस्ट तस्वीर में काजल अग्रवाल के बेटे का चेहरा भी देखा जा सकता है, जिसके बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी अब तक की क्यूट फोटोज।

Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया अपने लाडले का चेहरा, देखें मां बेटे के क्यूट फोटोज

8 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलीज के चौथे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की हीरोइन कियारा आडवाणी इन दिनों बेहद खुश हैं। इतवार की शाम उन्होंने इस फिल्म की कामयाबी का जश्न तो अपने देसी, विदेशी प्रशंसकों के साथ मनाया ही है, ये शाम इसलिए और गुलजार हो गई क्योंकि कियारा आडवाणी की पहली फिल्म ‘फगली’ रिलीज हुए आठ साल भी सोमवार को पूरे हो रहे हैं। डिजिटल दुनिया में कियारा के लाखों प्रशंसक हैं और इनमें से तमाम प्रशंसकों ने कियारा के फैंस क्लब भी बना रखे हैं। एक अनुमान के मुताबिक वर्चुअल दुनिया में इस समय उनके करीब 40 फैंस क्लब सक्रिय हैं।

Kiara Advani: कियारा के हिंदी सिनेमा में पूरे हुए आठ साल, दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ यूं मनाया जश्न

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद मीडिया की सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। अपने बोल्ड लुक और स्टाइलिश कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी की तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होती हैं। एक बार फिर उर्फी के चर्चे हो रहे हैं। मगर, इस बार वजह न तो उनकी कोई सिजलिंग तस्वीर है और न ही कोई ड्रेस। उर्फी अब अपने धांसू डांस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, इसमें वह गजब का डांस कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह शम्मी कपूर के आइकॉनिक गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली जानेजहां...' पर थिरकती नजर आ रही हैं।

Urfi Javed: इस आइकॉनिक गाने पर थिरकीं उर्फी जावेद, मूव्स देखकर बढ़ीं फैंस की धड़कनें

10 of 11
विक्रांत मैसी-राइज - फोटो : यूट्यूब
'बदलापुर' के निर्माता दिनेश विजान बॉलीवुड के चर्चित निर्माताओं में से एक हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों को छू लेने वाले दिनेश जल्द ही दर्शकों के लिए एक और क्राइम थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म 'सेक्टर 36' में विक्रांत मेसी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। 'सेक्टर 36' की पहली झलक देख दर्शकों उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है।

Sector 36: विक्रांत मेसी की क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू, उत्तर प्रदेश की इस घटना पर आधारित है 'सेक्टर 36'
विज्ञापन

11 of 11
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अर्ध' को लेकर चर्चा में हैं। करीब 25 साल के करियर में राजपाल यादव दो सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी किरदार निभाए हैं। हैरानी की बात यह है कि पर्दे पर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसने पर मजबूर करने वाले अभिनेता राजपाल को कॉमेडियन का टैग बिल्कुल पसंद नहीं है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुद यह बात कही है।

Rajpal Yadav: छलका राजपाल यादव का दर्द, बोले- 'मुझे कतई पसंद नहीं कॉमेडियन का टैग, ऐसा करके लोगों ने मुझे...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें